feng shui tips this simple item bring peace and happiness at your home फेंगशुई टिप्स: घर में रोज होने वाली कलह से हो गए हैं परेशान? उत्तर दिशा में रख दें ये छोटी सी चीज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

फेंगशुई टिप्स: घर में रोज होने वाली कलह से हो गए हैं परेशान? उत्तर दिशा में रख दें ये छोटी सी चीज

अगर घर में रोज ही कलह की स्थिति पैदा हो रही है और मानसिक शांति पूरी तरह से भंग हो चुकी है तो फेंगशुई के इस टिप्स से आपको जरूर राहत मिलेगी। तो चलिए विस्तार से जानिए कि किस आसान से उपाय से आप घर का माहौल सही कर सकते हैं?

Thu, 11 Dec 2025 04:22 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फेंगशुई टिप्स: घर में रोज होने वाली कलह से हो गए हैं परेशान? उत्तर दिशा में रख दें ये छोटी सी चीज

Easy Feng Shui Tips: Feng Shui Easy Tips for Home: रोजाना होने वाली कलह से ना सिर्फ घर की शांति भंग होती है, बल्कि माहौल भी खराब होता है। कई घरों में हर रोज लड़ाई-झगड़े वाली स्थिति बनती है। ऐसे में घर के सभी सदस्यों की जिंदगी पर सीधे तौर पर इसका असर देखने को मिलता है। कई दफा लोग घर के वास्तु में बदलाव करके इस परेशानी से निजात पा लेते हैं वहीं कुछ लोग इसका आसान उपाय ढूंढते हैं। बता दें कि फेंगशुई में ऐसी स्थिति से बचने के लिए कई आसान उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई के नियमों का पालन करके आप घर के माहौल को सही कर सकते हैं। तो चलिए नीचे विस्तार से जानते हैं इसके बारे में...

घर में रखें ये चीज

अगर आपके घर में हमेशा लोगों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता है तो इसे एक छोटे से उपाय से कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको जरूरत पड़ेगी पानी से भरे एक कटोरे और फेंगशुई कछुए की। कटोरा आप किसी भी धातु का ले सकते हैं। वहीं फेंगशुई कछुआ आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। पानी से भरे कटोरे में फेंगुशुई के छोटे से कछुए को रख दें। इस कटोरे को अब अपने घर की उत्तर दिशा में रख दें। इस दिशा का संबंध घर की शांति से होता है। फेंगशुई कछुए की पॉजिटिव एनर्जी से आपको लाभ मिलेगा। धीरे-धीरे घर का माहौल खुशनुमा होने लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर की बालकनी में लगाएं ये 3 पौधे, जान लें फर्नीचर रखने का नियम
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: बेडरूम में लगा सकते हैं ये 4 रंग, होते हैं बेहद ही लकी

इन चीजों का भी रखें ध्यान

फेंगशुई के अनुसार घर में कभी भी टूटी हुई चीजें नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों को जल्द से जल्द घर से बाहर कर देना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि मुख्य द्वार के दरवाजे को खोलते और बंद करते वक्त किसी भी तरह की आवाज ना आएं। अगर ऐसा होता है तो इसे जल्दी ही ठीक करवा लें। इससे निकलने वाली कर्कश आवाज घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। घर में अच्छी एनर्जी के लिए सुंगंधित चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एसेंशियल ऑयल से लेकर धूप कोन इत्यादि से घर की ऊर्जा को सही करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा लिविंग एरिया में क्रिस्टल बॉल भी रखा जा सकता है। इस बॉस की मदद से नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!