feng shui tips say goodbye to money troubles with rice and a red cloth Feng Shui Tips: मुठ्ठी भर चावल से दूर होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत, जान लें फेंगशुई का ये आसान सा उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Feng Shui Tips: मुठ्ठी भर चावल से दूर होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत, जान लें फेंगशुई का ये आसान सा उपाय

फेंगशुई में कुछ ऐसे आसान उपाय भी बताए गए हैं, जिससे जिंदगी की कई मुश्किलें खत्म हो जाती हैं। जानें कि किस तरह से इसकी मदद से पैसों की बर्बादी या तंगी जैसे हालात खत्म किए जा सकते है?

Sat, 17 Jan 2026 02:22 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Feng Shui Tips: मुठ्ठी भर चावल से दूर होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत, जान लें फेंगशुई का ये आसान सा उपाय

कई बार ऐसा होता है ना कि अच्छी-खासी कमाई होने के बावजूद भी पैसा हाथ में टिक नहीं पाता है। इसके पीछे कई तरह की वजहें जैसे फालतू के खर्चे, गलत आर्थिक फैसले या घर की नकारात्मक ऊर्जा। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो फेंगशुई का एक बहुत ही आसान सा उपाय इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। फेंगशुई के अनुसार घर में रखी हुई छोटी से छोटी हर एक चीज हमें प्रभावित करती है। सही जगह पर रखी गई चीजें पॉजिटिविटी लेकर आती हैं। तो वहीं चीजों का गलत प्लेसमेंट धन हानि और पैसों की तमाम दिक्कत लेकर आती है। अगर आप बार-बार पैसों की तंगी या धन हानि जैसी समस्या से जूझते आ रहे हैं तो अब फेंगशुई की मदद से जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव ला सकता है।

फेंगशुई का आसान उपाय

फेंगशुई के इस उपाय से आप आसानी से पैसे की बर्बादी या फिर फालतू के खर्चे पर लगाम लगा सकते है। नियम के अनुसार मुठ्ठी भर चावल को एक लाल रंग के कपड़े में बांध लें। इस बात का ध्यान रखें की ये कपड़ा साफ हो और नया हो। चावल को बांधने के बाद इसे अपने घर के मेनगेट के आगे कहीं पर टांग दें। फेंगशुई के नियम के हिसाब से इसे आप बाईं ओर ही टांगें। मान्यता है कि इस दिशा में धन को रोकने या बांधने की शक्ति होती है। घर का ये हिस्सा धन स्थान का रिप्रेजेंट करता है। चावल की मदद से घर में मौजूद किसी भी तरह की नेगेटिविटी दूर हो जाएगी। साथ ही ये धन संबंधी हर तरह की दिक्कत को जिंदगी से निकाल फेंकेगा। चावल वाली पोटली को एक हफ्ते तक वहां रहने दें। इसके बाद इसे घर के बाहर किसी पेड़ के पास रख दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: इन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए बेस्ट है पुखराज, ना करें ये गलती
ये भी पढ़ें:माघ गुप्त नवरात्रि 2026: जानें पूजा विधि से लेकर शुभ मुहूर्त और महत्व

मेनगेट पर लगा सकते हैं ये चीजें

इसके अलावा आप मेनगेट पर कुछ और चीजें लगातार अपने घर की नेगेटिविटी को दूर कर सकते हैं। विंड चाइम की मदद से भी आप घर में मौजूद बुरी नजर और नेगेटिविटी को आसानी से बाहर कर सकते हैं। साथ ही यहां पर मनी प्लांट या बैंबू प्लांट लगाना भी सही होता है। इसके अलावा आप मेनगेट के ऊपर एक छोटा सा शीशा रख सकते हैं। इससे घर के बाहर मौजूद नेगेटिविटी कभी भी अंदर नहीं आ पाएगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!