feng shui tips make these 3 changes in your bedroom for good sleep and health Feng Shui Tips: रात में बार-बार टूट जाती है आपकी नींद? बेडरूम में तुरंत करें ये 3 बदलाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Feng Shui Tips: रात में बार-बार टूट जाती है आपकी नींद? बेडरूम में तुरंत करें ये 3 बदलाव

रात में अगर नींद टूट जाए तो दोबारा सो पाना मुश्किल से होता है। ऐसे में नींद नहीं पूरी हो पाती और इसका रिजल्ट ये होता है कि धीरे-धीरे इसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज ही बेडरूम में फेंगशुई से जुड़े बदलाव जरूर कर लें।

Fri, 6 Feb 2026 10:21 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Feng Shui Tips: रात में बार-बार टूट जाती है आपकी नींद? बेडरूम में तुरंत करें ये 3 बदलाव

Feng Shui Tips for Bedroom: फेंगशुई और वास्तु को लेकर अक्सर कई लोग कन्फ्यूज रहते हैं। आसान शब्दों में कहा जाए तो फेंगशुई घर और हमारे आसपास की जगह को इस तरह से सजाने का तरीका है जिससे पॉजिटिव एनर्जी हमेशा बनी रहे। फेंगशुई के नियमों के अनुसार जब घर में चीजें अपनी सही जगह पर होती हैं और हवा के साथ-साथ रोशनी का आगमन सही तरीके से होता है तो घर का माहौल अपने आप ही अच्छा बन जाता है। इससे मन भी शांत रहता है और इसका असर हमारी नींद और सेहत पर भी पड़ता है। फेंगशुई के हिसाब से जहां हम रहते हैं, वह जगह सुकून देने वाली हो और हमारी जिंदगी में संतुलन बनाए रहे। अगर आपकी भी नींद रात में बार-बार टूट जाती है और इसका असर अब आपकी सेहत पर भी दिखने लगा है तो फेंगशुई के अनुसार अपने कमरे में कुछ बदलाव जरूर कर लें क्योंकि ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कई बार रात में नींद टूटने की वजह कमरे में मौजूद नेगेटिव एनर्जी को माना जाता बै। फेंगशुई के अनुसार अगर आप अपने बेडरूम में सिर्फ तीन जरूरी बदलाव कर लेंगे तो इससे आपको राहत जरूर मिलेगी। नीचे विस्तार से इनके बारे में जानें-

बेडरूम में करें ये 3 बदलाव

1. लोग बेडरून में पेंटिंग लगाना खूब पसंद करते हैं। लोग अपनी पसंद के हिसाब से इसका चुनाव करते हैं। बेडरूम के लिए पेंटिंग का चुनाव करते वक्त इस बात की ओर हमेशा ध्यान दें कि इसमें नेचर से जुड़ी चीजें दिखें। आप चाहे तो फूलों वाली तस्वीर को यहां पर लगा सकते हैं। कोशिश करें कि पेंटिंग से अच्छी वाइब आए। रहस्यमयी तस्वीरों को लगाने से बचें। आप बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर भी लगा सकते हैं। ऐसी तस्वीरों को बेडरूम में लगाने से मन को सुकून मिलता है और इसका असर हमारी नींद पर भी पड़ता है।

2. फेंगशुई के नियम के हिसाब से बेडरूम में इनडोर प्लांट रखना अच्छा माना जाता है। हल्के खुशबूदार पौधे आप बेडरूम में रख सकते हैं। वहीं वास्तु में इसके उलट नियम हैं। वास्तु के हिसाब से बेडरूम में सिर्फ आर्टिफिशयल पौधे ही लगाने चाहिए। वहीं फेंगशुई के हिसाब से बेडरूम में छोटे पौधे रखना ही सही माना जाता है। ऐसे में आप एक छोटा पौधा रख सकते हैं लेकिन समय-समय पर उसकी देखभाल करना भी जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: डाइनिंग हॉल में रखें ये नाजुक सी चीज, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: मुख्य द्वार के ठीक सामने भूलकर भी ना लगाएं ये चीज नहीं होता शुभ
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: डबल बेड पर ना रखें ऐसा गद्दा, घर की सुख-शांति होगी भंग
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: कमरे में खुली छोड़ देते हैं अलमारी तो हो जाएं सतर्क!
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: शादी से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेंगे ये 3 नियम

3. बेडरूम में ज्यादा चटकीले रंगों का इस्तेमाल ना करें। कमरे के पर्दे से लेकर बेडशीट का रंग हल्का ही होना चाहिए। साथ ही यहां पर मौजूदा लाइट भी सॉफ्ट होनी चाहिए। ज्यादा तेज लाइट यहां ना रखें। रात में सोते वक्त आप डिम लाइट भी जला सकते हैं। इससे आपकी नींद में खलल नहीं पड़ेगी। इन छोटे-छोटे बदलावों से आप अपनी जिंदगी को सही ट्रैक पर ला सकते हैं। अगर आपकी नींद पूरी होगी तभी आप हेल्दी भी रहेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!