feng shui tips avoid this mistake with your bed and mattress Feng Shui Tips: डबल बेड पर कहीं आप तो नहीं रखते हैं ऐसा गद्दा? घर की सुख-शांति हो सकती है भंग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Feng Shui Tips: डबल बेड पर कहीं आप तो नहीं रखते हैं ऐसा गद्दा? घर की सुख-शांति हो सकती है भंग

Feng Shui Easy Tips for Bedroom: फेंगशुई के हिसाब से अगर बेडरूम में चीजें सही रखी जाए तो जिंदगी में पॉजिटिविटी बनी रहती है। वहीं एक गलत फैसला हमारी सुख-शांति को भंग कर सकता है।

Fri, 30 Jan 2026 02:31 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Feng Shui Tips: डबल बेड पर कहीं आप तो नहीं रखते हैं ऐसा गद्दा? घर की सुख-शांति हो सकती है भंग

Feng Shui Tips for Bedroom: फेंगशुई के बारे में बहुत लोग समझते हैं कि बस इसके कुछ प्रोडक्ट ले लो तो घर या फिर ऑफिस की एनर्जी अच्छी रहेगी। हालांकि ऐसा नहीं है क्योंकि फेंगशुई में ये भी बताया गया है कि घर में जो रोजमर्रा की चीजें हैं, वो कैसी होनी चाहिए? आज बात करेंगे कि बेडरूम में अगल डबल बेड हो तो वहां का गद्दा यानी मैट्रेस कैसा होना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार अगर गलत गद्दे का चुनाव किया जाए तो घर की सुख शांति भंग होने लगती है। साथ ही कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े होने शुरू हो जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि तलाक जैसी स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में सही गद्दे का चुनाव करना जरूरी है।

बेडरूम में हो ऐसा गद्दा

नियम के अनुसार बेड पर रखा हुआ गद्दा भी हमारी जिंदगी पर प्रभाव डालता है। फेंगशुई के हिसाब से डबल बेड पर भी गद्दा एक ही होना चाहिए। इसका साइज डबल बेड के बराबर ही हो। कई बार लोग डबल बेड पर भी दो अलग-अलग गद्दे रखते हैं जोकि घर की एनर्जी के लिए सही नहीं है। इससे सीधे तौर पर हमारे रिश्ते प्रभावित होते हैं। एक ही गद्दा रखने से घर में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही अगर कपल्स के कमरे में ऐसा गद्दा हो उनके बीच का बॉन्ड और भी बढ़ता जाता है और दिन ब दिन उनके बीच की अंडरस्टैंडिंग भी अलग लेवल की हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: कमरे में खुली छोड़ देते हैं अलमारी तो हो जाएं सतर्क!
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: शादी से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेंगे ये 3 नियम
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: ऑफिस डेस्क पर ना रखें ये 2 चीजें, तरक्की में आएगी बाधा
ये भी पढ़ें:आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में रखें ये 5 फेंगशुई की चीजें
ये भी पढ़ें:फेंगशुई: मुठ्ठी भर चावल से दूर होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत, जानें उपाय

इन बातों का भी रखें ध्यान

फेंगशुई में बेडरूम को लेकर कुछ और नियम भी बताए गए हैं। इनके अनुसार बेड को सही जगह पर रखना भी जरूरी है। नियम के अनुसार बेड को हमेशा कमरे के बीचो बीच रखना चाहिए। ये सुनिश्चित कर लें कि बेड के अगल बगल सेम स्पेस ही हो। इससे कमरे की वाइब अच्छी बनी रहती है। बेड ऐसा रखा होना चाहिए कि बेड से दरवाजा दिख सके। इसे दरवाजे के एकदम सामने भी नहीं रखना है। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बेडरूम में किसी भी तरह की गंदगी ना हो और ना ही बेड के नीचे कुछ रखा हो। आम तौर पर लोग बेड के नीचे कुछ सामान रख देते हैं जोकि पूरे घर की एनर्जी के लिए भी सही नहीं है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!