feng shui tips avoid this items infront of your main door or entrance Feng Shui Tips: मुख्य द्वार के ठीक सामने भूलकर भी ना लगाएं ये चीज, घर में आती है नेगेटिविटी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Feng Shui Tips: मुख्य द्वार के ठीक सामने भूलकर भी ना लगाएं ये चीज, घर में आती है नेगेटिविटी

फेंगशुई के अनुसार मेन डोर के सामने सोच-समझकर ही कुछ रखना चाहिए। आजकल लोग फैशन के नाम पर कुछ ऐसी चीजें यहां पर रख देते हैं जोकि सही नहीं है। नीचे विस्तार से जानें कि कौन सी ऐसी चीज है जो गलती से भी इस जगह पर नहीं रखनी चाहिए।

Tue, 3 Feb 2026 04:45 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Feng Shui Tips: मुख्य द्वार के ठीक सामने भूलकर भी ना लगाएं ये चीज, घर में आती है नेगेटिविटी

फेंगशुई को तमाम लोग चाइनीज वास्तु शास्त्र कहते हैं। दरअसल दोनों में ही घर की एनर्जी को सही करने के तरीके और नुस्खे बताए जाते हैं। हालांकि कई लोग एक ही समझने की गलती करते हैं लेकिन इनमें जमीन आसमान का अंतर होता है। बात करें कि फेंगशुई में घर के हर एक कोने से जुड़े नियम बताए गए हैं। किचन हो या फिर बेडरूम या फिर मेन दरवाजा हर चीज के लिए नए-नए नियम है। आज बात करेंगे मेन दरवाजे की और इससे जुड़ी एक गलती की जो आमतौर पर लोग करते हैं। दरअसल मेन दरवाजे के खुलते ही सामने की ओर कई लोग डेकॉर के नाम पर एक ऐसी चीज रख देते हैं जोकि सही नहीं है। नीचे जानें इसके बारे में विस्तार से...

मेन डोर पर ना रखें ये चीज

आजकल देखा जाए तो डेकॉर के नाम पर लोग घरों में कई जगह शीशा लगा देते हैं। फैशन के चक्कर में कई बार लोग मेन डोर के सामने भी शीशा लगा देते हैं जोकि बहुत ही गलत है। इससे नुकसान ये होता है कि बाहर की ओर से आने वाली अच्छी एनर्जी उससे टकराती है और परिवर्तित होकर मेन डोर से ही बाहर निकल जाती है। ऐसा इसलिए भी किया जाता है कि सामने वाले हिस्से को खालीपन से दूर करने के लिए लोग शीशा लगाते हैं लेकिन इसकी वजह से नुकसान ही होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: डबल बेड पर ना रखें ऐसा गद्दा, घर की सुख-शांति होगी भंग
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: कमरे में खुली छोड़ देते हैं अलमारी तो हो जाएं सतर्क!
ये भी पढ़ें:फेंगशुई: मुठ्ठी भर चावल से दूर होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत, जानें उपाय
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर या ऑफिस में घोड़े की तस्वीर रखने के 5 फायदे, ना करना ये गलती
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: ऑफिस डेस्क पर ना रखें ये 2 चीजें, तरक्की में आएगी बाधा

लगवा सकते हैं ये चीजें

अगर आपको भी मेनडोर के सामने वाले हिस्से को खाली नहीं देखा जा रहा है तो आप शीशे की बजाए यहां कुछ दूसरी चीजें यहां लगा सकते हैं। इस जगह पर नेचर वाले पोस्टर या फिर कोई भी अच्छी एनर्जी वाली तस्वीर लगा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर विंड चाइम भी लगा सकते हैं। इनकी एनर्जी से घर में हमेशा पॉजिटिविटी ही आती है। ऐसे में अगली बार घर में शीशे को डेकॉर के तौर पर लगाने से पहले फेंगशुई के इन नियमों का ध्यान जरूर कर लें। नहीं तो जाने-अनजाने आप बड़ा खतरा मोल ले सकते हैं।

क्रेडिट: फेंगशुई के स्वर्णिम सूत्र (पंडित मनोहर लाल शर्मा)

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!