feng shui tips keeping the almari open can cause negative effects in your life Feng Shui Tips: कमरे में खुली छोड़ देते हैं अलमारी तो हो जाएं सतर्क, सिर पर मंडरा सकता है ये खतरा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Feng Shui Tips: कमरे में खुली छोड़ देते हैं अलमारी तो हो जाएं सतर्क, सिर पर मंडरा सकता है ये खतरा

अगर आप भी जल्दबाजी में अपनी अलमानी का दरवाजा खुला छोड़कर कहीं निकल जाते हैं तो ये सही नहीं है। फेंगशुई में इसे काफी अशुभ माना जाता है। जानें इससे होने वाले क्या नुकसान हैं?

Wed, 28 Jan 2026 10:17 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Feng Shui Tips: कमरे में खुली छोड़ देते हैं अलमारी तो हो जाएं सतर्क, सिर पर मंडरा सकता है ये खतरा

वास्तु शास्त्र हो या फिर फेंगशुई हर किसी में हमारे आसपास की एनर्जी को बदलने के उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र को लेकर कई लोगों को मानना है कि इसमें सिर्फ दिशाओं का ही ज्ञान है लेकिन ऐसा नहीं है। वहीं फेंगशुई में भी ऐसा नहीं है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों में ही बताया गया है कि हमारे द्वारा की गई लगभग कई चीजों का संबंध इनसे हैं। हमारी कुछ आदतों से भी जिंदगी में अच्छे और बुरे प्रभाव पड़ते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग कमरे में अलमारी को खुला छोड़ देते हैं। या हो सकता है कि जल्दी-जल्दी में आपके साथ भी ऐसा हुआ है लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। फेंगशुई के नियम के अनुसार ऐसा करके हम अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेते हैं।

ना छोड़ें खुली हुई अलमारी

फेंगशुई के अनुसार खुली हुई अलमारी भूलकर भी नहीं छोड़नी चाहिए। ऐसी अलमारी घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाती हैं। जिस कमरे में अलमारी खुली रहती है, उसमें रहने वाला इंसान हमेशा बीमारियों से ही घिरा रहता है। ऐसा करना बहुत ही ज्यादा खतरनाक है क्योंकि धीरे-धीरे ये स्थिति जानलेवा तक बन सकती है। खुली अलमारी से निकली नेगेटिविटी के चलते घर के सदस्यों के दिमाग में हमेशा उलझन की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अगर आप ऐसा अब तक जाने-अनजाने में करते आए हैं तो इसे आज से ही बंद कर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: शादी से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेंगे ये 3 नियम
ये भी पढ़ें:फेंगशुई: मुठ्ठी भर चावल से दूर होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत, जानें उपाय
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: ऑफिस में लगा लें ये चीज, बढ़ जाएगा आपका कॉन्फिडेंस
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: पश्चिम दिशा में लगा दें ये चीज, मिलेंगे ये 2 बड़े फायदे
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: बेडरूम में भूलकर भी ना करें 7 गलतियां

बेडरूम में ना रखें ये चीज

फेंगशुई में वास्तु की तर्ज पर ही बेडरूम को लेकर भी खास सलाह दी जाती है। इसके अनुसार बेडरूम में कभी भी शीशा नहीं रखना चाहिए। इसकी एनर्जी से रिश्ते गड़बड़ होते हैं और हमेशा लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे। अगर शीशा बेडरूम के ठीक सामने रखा हो तो ये बहुत ही अशुभ है। कई बार तो स्थिति इतनी खराब हो सकती है कि कपल्स में अलगाव जैसी बात भी सामने आ सकती है। ऐसे में शीशा कमरे में नहीं लगाना चाहिए। वहीं वास्तु के हिसाब से इसे लेकर कई नियम बताए जाते हैं कि जैसे अगर शीशा बेडरूम में रखना ही है तो उसके लिए कौन सी दिशा सही है। या फिर शीशा गोल होना चाहिए या फिर किसी दूसरे शेप में। वहीं फेंगशुई के अनुसार बेडरूम में शीशा होने का मतलब सबसे बड़ी गलती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!