feng shui tops top 3 simple rules to fix all the marriage problem Feng Shui Tips: शादी से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेंगे ये 3 नियम, कपल इस कोने में लगाएं अपनी तस्वीर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Feng Shui Tips: शादी से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेंगे ये 3 नियम, कपल इस कोने में लगाएं अपनी तस्वीर

फेंगशुई में शादी से जुड़ी दिक्कतों को कम करने के कई उपाय बताए गए हैं। आज बात करेंगे उन तीन उपायों के बारे में जो आसानी से पूरे किए जा सकते हैं।

Tue, 27 Jan 2026 11:05 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Feng Shui Tips: शादी से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेंगे ये 3 नियम, कपल इस कोने में लगाएं अपनी तस्वीर

फेंगशुई को ज्यादातर लोग चाइनीज वास्तु शास्त्र के रूप में भी जानते हैं। फेंगशुई में कई ऐसे नियम बताए गए हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली मुश्किलें कम हो जाती हैं। साथ ही फेंगशुई की कुछ चीजों से घर और जिंदगी में पॉजिटिविटी आती है। कहते हैं कि रिश्ते सही हो तो हर चीज से पार पाया जा सकता है। कई ऐसे लोग हैं जो पार्टनर से मनमुटाव के चलते अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी अच्छा नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं और अक्सर पार्टनर के साथ तनातनी की स्थिति बनी रहती है तो आपको फेंगशुई के कुछ जरूरी टिप्स के बारे में जरूर जानना चाहिए।

इन उपायों से मिलेगा लाभ

फेंगशुई के अनुसार कपल्स को बेडरूम में एक नक्काशीदार गमला रखना चाहिए। इसमें दो पीले और गुलाबी रंग के फूल रखने चाहिए। इसे कमरे के नैऋत्य कोण पर ही रखें। इसके अलावा बेडरूम की लाइट के नीचे रोज क्रिस्टल या फिर रोज क्वार्ट्ज की बॉल टांग दें। इनकी एनर्जी से कमरे की वाइब हमेशा पॉजिटिव रहेगी और कपल्स के बीच कोई भी मनमुटाव नहीं होगा। कोशिश करें कि चीजें समय-समय पर साफ होती रहीं क्योंकि इनके आसपास अगर गंदगी होगी तो रिजल्ट खराब होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई: मुठ्ठी भर चावल से दूर होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत, जानें उपाय
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर या ऑफिस में घोड़े की तस्वीर रखने के 5 फायदे, ना करना ये गलती
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर के बाहर ना लगाएं ऐसा नेम प्लेट, जानें कैसा होना चाहिए मेन गेट
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: ऑफिस में लगा लें ये चीज, बढ़ जाएगा आपका कॉन्फिडेंस
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: बेडरूम में भूलकर भी ना करें 7 गलतियां

इस जगह लगाएं कपल की तस्वीर

अगर आप अपने पार्टनर के साथ ली गई तस्वीर को घर में कहीं लगाते हैं तो इसे देखकर आपको हर दिन अच्छा महसूस होगा। साथ ही पुराने लम्हों को याद करके एक बार चेहरे पर मुस्कुराहट जरूर आएगी। हालांकि इस तस्वीर का सही जगह पर लगा होना सबसे जरूरी है। फेंगशुई के अनुसार कपल को अपनी तस्वीर बेडरूम के नैऋत्य कोण में ही लगानी चाहिए। बता दें कि नैऋत्य कोण घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को कहते हैं। इस दिशा में तस्वीर लगाने से कपल्स का बॉन्ड और भी मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन सुखयम होता है। इस बात का ध्यान रखें कि घर की ये दिशा हमेशा साफ रहे।

सोर्स: फेंगशुई के स्वर्णिम सूत्र (लेखक- पंडित मनोहर लाल शर्मा)

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!