feng shui tips wind chime right direction can boost self confidence and energy Feng Shui Tips: घर की पश्चिम दिशा में लगा दें ये सिंपल सी चीज, मिलेंगे ये 2 बड़े लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Feng Shui Tips: घर की पश्चिम दिशा में लगा दें ये सिंपल सी चीज, मिलेंगे ये 2 बड़े लाभ

Wind Chime Feng Shui Tips: फेंगशुई के हिसाब से अगर सही दिशा में विंडचाइम लगाई जाए तो इससे मिलने वाला लाभ जिंदगी संवार देगा। विंड चाइम की ऊर्जा घर को सकात्मकता देती है। इसके मिलने वाला लाभ दोगुना हो जाता है अगर इसे सही दिशा में लगाया जाए। 

Sat, 15 Nov 2025 03:11 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Feng Shui Tips: घर की पश्चिम दिशा में लगा दें ये सिंपल सी चीज, मिलेंगे ये 2 बड़े लाभ

घर की सही ऊर्जा के लिए फेंगशुई के नियमों का जानना जरूरी है। आसान भाषा में कह सकते हैं कि फेंगशुई चीनी वास्तुशास्त्र है। आज की मॉर्डन लाइफ में फेंगशुई काफी लोकप्रिय हो रहा है। फेंगशुई से जुड़ी कई चीजें हैं, जिनके घर में होने से कई लाभ मिलते हैं। इन चीजों से निकलने वाली ऊर्जा घर के सभी सदस्यों की जिंदगी को खूब प्रभावित करती हैं। आज बात करेंगे घर के पश्चिम दिशा की जिसका संबंध बच्चों की हेल्थ और ग्रोथ से होता है। साथ ही इसका ताल्लुक घर की खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से है। इस दिशा में अगर फेंगशुई से जुड़ी एक चीज लगा दी जाए तो इसके कई लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये चीज कौन सी है?

घर में लगाए ये एक चीज

फेंगशुई के हिसाब से अगर पश्चिम दिशा की ऊर्जा को ठीक कर लिया जाए इसका असर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बखूबी दिखता है। फेंगशुई के हिसाब से इस दिशा में विंड चाइम लगाना काफी शुभ माना जाता है। बता दें कि विंड चाइम जब हवा की वजह से टकराकर मधुर ध्वनि निकालता है तो इससे घर का वातावरण शुद्ध होता चला जाता है। साथ ही अगर घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा है तो वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। पश्चिम दिशा में विंड चाइम लगाने से इसकी ऊर्जा दोगुनी हो जाती है और इसी वजह से फेंगशुई में इसे लगाने की बात कही गई है। फेंगशुई के अनुसार ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: मुख्य द्वार के ठीक सामने लिफ्ट का होना चाहिए या नहीं?

पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं ये चीजें

वहीं आप घर की पश्चिम दिशा की ऊर्जा को ठीक करने के लिए सिल्वर, गोल्ड या फिर सफेद रंग की किसी चीज से डेकॉर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर बच्चों से जुड़ी चीजों को भी रखा जा सकता है। अगर आप कला के शौकीन हैं तो इससे जुड़ी चीजों को भी इसी दिशा में रखेंगे तो सब कुछ शुभ ही होगा। इस बात का ध्यान रखें कि इस दिशा में कभी भी पुरानी या टूटी हुई चीज नहीं रखनी है। साथ ही यहां पर काले या फिर गहरे रंग का कोई भी सामान नहीं रखना है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!