Feng Shui Tips: ऑफिस में सिटिंग एरिया के पीछे लगा लें ये चीज, आसानी से बढ़ेगा कॉन्फिडेंस
Feng Shui Tips for Office: घर की तरह ही ऑफिस के लिए भी फेंगशुई में कई टिप्स बताए गए हैं। ऑफिस में जहां आप बैठते हैं, वहां फेंगशुई के हिसाब से कुछ बदलाव करके अपने कॉन्फिडेंस को बूस्ट कर सकते हैं। साथ ही लोग आपके सपोर्ट में भी खूब सामने आएंगे।

Office Fengshui Tips: घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी फेंगशुई है शांति के लिए। घर के हर कोने की एनर्जी को फेंगशुई के उपायों से सही किया जा सकता है। घर के अलावा ऑफिस के लिए भी फेंगशुई में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो करियर ग्रोथ के लिए सहायक हैं। ऑफिस में सिटिंग एरिया यानी कि जहां पर आप बैठते हैं, वहां कुछ बदलाव करके अपना कॉन्फिडेंस बढ़ा सकते हैं। इससे ना सिर्फ कॉन्फिडेंस बूस्ट होगा बल्कि काम में आपका फोकस भी बढ़ेगा। फेंगशुई के अनुसार अगर आप अपने सिटिंग एरिया के पीछे एक खास फ्रेम को लगा लेंगे तो आपका कॉन्फिडेंस धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।
ऑफिस में लगाएं ये फोटो
फेंगशुई के अनुसार ऑफिस में सिटिंग एरिया के पीछे वाला हिस्सा बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में यहां रखी जाने वाली हर चीज हमारी एनर्जी को प्रभावित करती है। ऑफिस में बैठने वाली जगह के पीछे जो दीवार है, वहां पर किसी पर्वत का फोटो लगा दें। इससे आपको लोगों से काफी सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता जाएगा और आप हर एक काम में सफलता हासिल करते जाएंगे।
ऑफिस में रखें इन बातों का भी ध्यान
1. कोशिश करिए कि आप ऑफिस में ऐसी जगह ही बैठिए, जहां पीछे की ओर कोई दरवाजा ना खुलता हो।
2. ऑफिस डेस्क को हमेशा साफ करके रखें। आसपास गंदगी होने से मन विचलित होता है और ऐसे में सही फैसला ले पाना मुश्किल सा हो जाता है।
3. ऑफिस की टेबल पर आप कोई क्रिस्टल, पेन स्टैंड या कोई भी छोटा सा स्टैच्यू रख सकते हैं। ध्यान रहें कि इनका रंग या तो लाल हो या फिर नारंगी।
4. फेंगशुई के हिसाब से डेस्क की बैक पर हमेशा दीवार ही होना चाहिए।
5. अपने ऑफिस डेस्क पर एक पौधा रखना जरूरी है। कोशिश करिए कि एक हरा पौधा आपके डेस्क पर बाईं ओर रखा हो। अगर आप मनी प्लांट रखेंगे तो इसके कई फायदे भी मिलेंगे।
6. गोल रिमाइंडर या फिर विजन बोर्ड को हमेशा अपनी नजरों के सामने ही रखें। इससे आप खुद को ही मोटिवेट करते रहेंगे और लक्ष्य को हासिल करना आसान हो जाएगा।
7. जिस चेयर पर आप बैठते हैं, उसका बैक हाई लेवल पर होना चाहिए। इससे आपकी लीडरशिप क्वालिटी में क्लैरिटी आएगी और कोई भी फैसला सही तरीके से ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन