Feng Shui Tips: बेडरूम में ना करें ये 7 गलतियां, घर में नेगेटिविटी मारेगी एंट्री
Feng Shui Hindi: फेंगशुई के हिसाब से बेडरूम में कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से जिंदगी उलझती जाती है। साथ ही साथ सोच भी नेगेटिव होती जाती है। ऐसे में धीरे-धीरे इसका सबसे बुरा असर हेल्थ पर पड़ता है।

घर के किस कोने में हम स्ट्रेस फ्री रहना चाहते हैं? एक बेडरूम ही है, जहां आकर दिन भर की सारी थकान दूर हो जाती है। ये जगह जितना स्ट्रेस फ्री और साफ रहेगा, हमें उतना ही आराम मिलेगा। हमारे बेडरूम की एनर्जी सबसे ज्यादा पॉजिटिव होनी चाहिए। फेंगशुई में कुछ ऐसे टिप्स हैं जिसका पालन करने से बेडरूम की एनर्जी को ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव बनाया जा सकता है। नीचे ऐसे कॉमन प्रैक्टिस हैं जो अक्सर लोग करते हैं लेकिन फेंगशुई के हिसाब से ये गलत है।
1. बेडरूम में कुछ लोग गहरे रंग का पेंट करवात हैं, जिसकी वजह से तनाव बढ़ता है। बता दें कि गहरे रंग से गुस्सा बहुत ज्यादा आता है। साथ ही कई बार ये आपकी नींद को भी प्रभावित कर सकता है।
2. बेड के नीचे अक्सर लोग कुछ ना कुछ रख देते हैं। कई लोगों को लगता है कि बेड के नीचे कुछ दिखता नहीं है तो ऐसे में कमरा साफ लगेगा। बता दें कि सबसे गलत तरीका है। फेंगशुई के अनुसार ऐसा करने से जिंदगी में कई तरह की बाधाएं आने लगती हैं।
3. अपने बेड को इस तरह से ना रखें कि कमरे का दरवाजा ठीक सामने ही खुले। इसे बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Feng Shui Tips: पार्टनर संग होती है खूब अनबन? बेडरूम में ये चीज रखते ही खत्म होंगी दूरियां
4. कई लोग बेडरूम में ही पूजा घर बना देते हैं। बता दें कि पूजा वाली जगह सबसे पवित्र होती हैं, ऐसे में इसके लिए अलग कमरा चुनना चाहिए।
5. बेडरूम में कभी भी नेगेटिव वाइब देने वाली पेंटिंग्स नहीं लगानी चाहिए। इससे जिंदगी के साथ-साथ मन में नेगेटिव विचार घर करने लगते हैं।
6. पानी वाली कोई भी चीज जैसे डेकॉर वाला फाउंटेन या फिर एक्वेरियम को भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही रिश्तों में भी दूरियां आने लगती हैं।
7. कोशिश करें कि बेडरूम में जूते-चप्पल ना हो। इन्हें कमरे में रखने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही सोच भी धीरे-धीरे नेगेटिव होती जाती है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन