Feng Shui Tips: ऑफिस डेस्क पर रख लें लकड़ी की बनी ये चीज, नहीं होगी पैसों से जुड़ी कोई दिक्कत
फेंगशुई के अनुसार हमारे डेस्क पर रखी हुई चीजों से हमारी सोच और परफॉर्मेंस पर बहुत असर पड़ता है। ऐसे में जानना जरूरी है कि ऑफिस डेस्क पर क्या-क्या होना चाहिए?

Office Desk Feng Shui Tips: फेंगशुई एक ऐसा तरीका है जिसके नियमों का पालन करके हम अपनी आसपास की एनर्जी को सही दिशा में लगा सकते हैं। दरअसल हमारे घर या फिर ऑफिस में रखी चीजें हमारी सोच के साथ-साथ काम करने के तरीके और पैसों की स्थिति को प्रभावित करती हैं। अगर एनर्जी पॉजिटिव होती है तो हमारा मन हर काम में लगता है और सारी चीजें आराम से बिना किसी रूकावट के होते चली जाती हैं। वहीं गलत चीज से एनर्जी खराब होती है। बात की जाए ऑफिस के डेस्क की तो यहां पर रखी हुई हर एक छोटी-बड़ी चीज का असर हमारे फोकस और परफॉर्मेंस पर पड़ता है। ऐसे में इसका सीधा संबंध हमारी आर्थिक स्थिति से भी होता है। आज बात करेंगे कि उस चीज की जिसे डेस्क पर रखने से आपके आसपास की एनर्जी हमेशा ही अच्छी रहेगी और काम में मन भी बहुत लगेगा।
ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीज
फेंगशुई के नियम के अनुसार अगर लकड़ी से बनी हुई चीज ऑफिस के डेस्क पर रखी जाए तो ये अच्छा लक लेकर आता है। साथ ही इससे क्रिएटिविटी में निखार आता है। साथ ही ये हमारी ग्रोथ में भी सहायक होता है। नियम अनुसार अगर लकड़ी के बने फ्रेम में फैमिली फोटो लगाकर डेस्क पर रख लिया जाए तो हमारी एनर्जी हमेशा पॉजिटिव रहेगी। ऐसे में इसे डेस्क पर जरूर जगह देनी चाहिए।
इन चीजों से भी आती है पॉजिटिविटी
वहीं आप अपने डेस्क पर कई और चीजों को रख सकते हैं। जैसे कि लाल रंग का छोटा सा टेबल लैंप रखने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इस लैंप को हमेशा डेस्क में दक्षिण दिशा की ओर ही रखना सही माना जाता है। लाल रंग से हमारी एनर्जी बूस्ट होती है और इससे हमारी परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है। इसके अलावा आप अपने डेस्क पर दाईं ओर क्रिस्टल से बनी चीजें रख सकते हैं। क्रिस्टल ऑफिस में मिलने वाले हर स्ट्रेस को कम करने में सहायक होता है। इसी के साथ इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखना चाहिए कि डेस्क पर चीजें फैली हुई ना हो। डेस्क पर सारी चीजें हमेशा व्यस्थित होनी चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन