Feng Shui Tips: 17 फरवरी से पहले घर में कर लें ये 3 काम, चाइनीज न्यू ईयर जिंदगी में लाएगा सौभाग्य
फेंगशुई के अनुसार अगर चाइनीज न्यू ईयर से पहले कुछ काम कर लिए जाए तो घर में बरकत आती है। नीचे विस्तार से समझें कि चाइनीज न्यू ईयर से पहले घर में क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Feng Shui Tips for Chinese New Year: फेंगशुई एक चाइनीज तरीका है जोकि हमें समझाता है कि घर में मौजूद चीजें ही किस तरह से हमारी जिंदगी को प्रभावित करती हैं। घर में अच्छी और बुरी हर तरह की ऊर्जा होती है। फेंगशुई के कुछ नियमों का पालन करके हम समय-समय पर घर से बुरी ऊर्जा को बाहर कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार अगर घर साफ-सुथरा हुआ होता है और इसे अच्छे से सजाया जाए तो यहां पर हमेशा अच्छी ऊर्जा ही बनी रहती है। ऐसे में मन भी खुश रहता है और जिंदगी में किसी भी तरह की कोई भी बाधा नहीं आती है। बता दें कि 17 फरवरी को चाइनीज न्यू ईयर की शुरुआत हो रही है। इस दौरान फेंगशुई के कुछ उपाय आपकी जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं।
बता दें कि चाइनीज न्यू ईयर कोई नई शुरुआत का दिन कहते हैं। इस दिन लोग पुरानी चीजों से आगे बढ़कर खुशियों का दामन पकड़ते हैं। मान्यता है कि अगर चाइनीज न्यू ईयर से पहले अगर घर में कुछ चीजें कर ली जाएं तो इससे घर में सौभाग्य आता है और जिंदगी में खुशहाली की एंट्री होती है।
चाइनीज न्यू ईयर से पहले करें ये काम
1. कर लें घर की सफाई
चाइनीज न्यू ईयर से पहले अपने घर को पूरी तरह से साफ कर लें। फेंगशुई के अनुसार ऐसा करने से घर से दुर्भाग्य चला जाता है और ऐसे में हम आने वाली समृद्धि के लिए जगह बनाते हैं। इस बात ध्यान रखें कि चाइनीज न्यू ईयर वाले दिन ऐसा करने से बचें। अगर ऐसा करेंगे तो घर आया सौभाग्य बर्बाद हो सकता है। इस वजह से ये काम एक दिन पहले ही करना सही होता है। इसके अलावा घर के मेनडोर को अच्छे से साफ करें। फेंगशुई के नियमों के हिसाब से घर का मेनडोर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यहीं से घर में सारी एनर्जी प्रवेश करती है। इसीलिए इसकी साज सज्जा में सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए और चाइनीज न्यू ईयर से एक दिन पहले तो इसे अच्छे से साफ करना चाहिए।
2. करें लाल रंग की चीजों का इस्तेमाल
फेंगशुई के हिसाब से लाल रंग में सबसे ज्यादा एनर्जी होती है और ये घर में सकारात्मकता और खुशहाली भी ले आती है। लाल रंग से घर की सारी खराब एनर्जी बाहर चली जाती है। ऐसे में घर के मेनडोर पर लाल रंग की कोई ना कोई चीज जरूर सजानी चाहिए। इस दिन लाल रंग के लालटेन और कागज से बने कटआउट से घर को सजाने का खूब चलन होता है।
3. रखें इन बातों का ध्यान
चाइनीज न्यू ईयर के आगमन से पहले किसी भी तरह की नकारात्मक बात ना कहें। घर में सभी को सकारात्मक रहने के लिए कहें। इससे घर का माहौल ठीक होता है। इन तीन चीजों के अलावा अगर बाकी नियमों की बात की जाए तो इस दौरान ना तो किसी से उधार लें और ना ही किसी को उधार दें। चाइनीज न्यू ईयर से पहले घर के पूर्वजों का आशीर्वाद लें। अपने ईष्ट देवता को याद करें। कोशिश करें कि घर में हमेशा सुगंधित चीजों का इस्तेमाल हो।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन