Feng Shui tips keep these 5 Feng Shui items in your home To overcome financial difficulties Feng Shui tips: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में रखें ये 5 फेंगशुई की चीजें
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणFeng Shui tips: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में रखें ये 5 फेंगशुई की चीजें

Feng Shui tips: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में रखें ये 5 फेंगशुई की चीजें

कई बार हम खूब मेहनत करते हैं और पैसे भी कमाते हैं, लेकिन आए दिन पैसों की तंगी हमें परेशान करती रहती है। पैसों या घर में खुशहाली का ना टिकने की कई वजहों हो सकती है। ऐसे में लोग इसे दूर करने के लिए फेंगशुई में बताए गए उपाय को आजमाते हैं। फेंगशुई में आर्थिक तंगी को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं।

Dheeraj PalSun, 4 Jan 2026 12:27 PM
1/7

घर में क्या रखें

फेंगशुई के मुताबिक, जब घर में नकारात्मक ऊर्जा जमा हो जाती है, तो इसका असर सीधे पैसे, सेहत और रिश्तों पर पड़ता है। फेंगशुई की मानें, तो कुछ खास चीजें घर में सही जगह पर रखने से आर्थिक संकट दूर होता है वातावरण में पॉजिटिविटी आती है। चलिए जानते हैं कि फेंगशुई के मुताबिक घर में क्या रखना चाहिए।

2/7

कछुआ

फेंगशुई के मुताबिक घर में कछुआ रखना काफी शुभ होता है। यह लंबी उम्र, स्थिरता और धन का संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि यह घर में चल रही रुकावटों को धीरे-धीरे खत्म करता है। इसे सही दिशा रखने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसे पानी से भरे कांच के जार में रखकर उत्तर दिशा में रखें।

3/7

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा सिर्फ देखने में प्यारे नहीं होते, उनकी मुस्कान को खुशहाली का मैग्नेट माना जाता है। खासकर वह मूर्ति, जिसमें बुद्धा के हाथ में धन की पोटली हो। इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से धन से जुड़ी एनर्जी एक्टिव होती है। इसे घर में रखने से फंसे काम खुलते हैं और कमाई के नए रास्ते बनते हैं।

4/7

चीनी सिक्के

फेंगशुई के चीनी सिक्के समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें अक्सर लाल धागे में बांधकर मुख्य दरवाजे पर लटकाया जाता है, ताकि घर में प्रवेश करते ही सकारात्मक ऊर्जा आए। अगर आप करियर में ग्रोथ चाहते हैं, तो तीन सिक्कों को त्रिकोण में बांधकर अपने पर्स में रखें।

5/7

विंड चाइम्स

घर में लगी घंटियों या विंड चाइम्स की मधुर ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करती है। इन्हें मुख्य दरवाजे या खिड़की के पास लगाना शुभ माना जाता हैष जब हवा चलती है और इनसे मधुर आवाज आती है, तो घर का वातावरण हल्का और सकारात्मक हो जाता है।

6/7

अन्य चीजें

इसके अलावा घर में खुशबूदार चीजें जैसे मोमबत्तियां, फूलदान व क्रिस्टल बॉल आद भी रख सकते हैं, जिससे माहौल में शांति बनी रहती है। इसके साथ ही फेंगशुई में माना गया है कि मनी प्लांट, जेड प्लांट और बैम्बू ट्री को घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है।

7/7

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।