feng shui tips avoid these 2 items on your office desk Feng Shui Tips: ऑफिस डेस्क पर कहीं आप भी तो नहीं रखते हैं ये 2 चीजें? तरक्की में आ सकती है बाधा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Feng Shui Tips: ऑफिस डेस्क पर कहीं आप भी तो नहीं रखते हैं ये 2 चीजें? तरक्की में आ सकती है बाधा

Feng Shui Useful Tips: फेंगशुई के कुछ नियमों का पालन अगर ऑफिस में कर लिया जाए ग्रोथ में आने वाली सारी बाधाएं खत्म हो सकती हैं। कुछ चीजों को हमें भूलकर भी ऑफिस डेस्क पर नहीं रखना चाहिए। जानिए आखिर ये चीजें कौन सी हैं?

Sat, 10 Jan 2026 05:25 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Feng Shui Tips: ऑफिस डेस्क पर कहीं आप भी तो नहीं रखते हैं ये 2 चीजें? तरक्की में आ सकती है बाधा

Office Desk Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार अगर हमने अपने आसपास कुछ चीजें रख ली तो एनर्जी पूरी तरह से बदल सकती है। फेंगशुई के कुछ आइटम हैं जिन्हें अपनी जिंदगी में शामिल करके आने वाली हर बाधा और आसपास फैली नेगेटिविटी को हटा सकते हैं। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं जिसकी मदद से हम अपने आसपास की ही चीजों में बदलाव करके नयापन और पॉजिटिविटी ला सकते हैं। घर के साथ-साथ ऑफिस में भी अगल फेंगशुई के टिप्स को अपनाया जाए तो काफी मदद मिलेगी। आज बात करेंगे उन चीजों की जो हमें ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

ऑफिस डेस्क पर ना रखें ये 2 चीजें

नुकीली चीजें

फेंगशुई के नियमों के आधार पर डेस्क पर कभी भी नुकीली चीजें नहीं रखनी चाहिए। कैंची से लेकर पिन या कोई भी नुकीली चीज को डेस्क पर रखने से बचना चाहिए। नियम के हिसाब से इन चीजों से हमारी एनर्जी आक्रामक होती है। ग्रोथ में रुकावट जैसी चीजें भी देखी जा सकती है। साथ ही इनकी एनर्जी से नेगेटिविटी बढ़ती है, जिससे मन अशांत रह सकता है। माना जाता है कि अगर आप डेस्क पर इन चीजों को रखते हैं तो कलीग्स के साथ आपकी बहसबाजी होने के चांस ज्यादा हो जाते हैं। साथ ही काम में आपका फोकस बिगड़ने लगेगा। ऐसे में इन चीजों को हमेशा ड्रॉअर के अंदर ही रखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: तिब्बती सिंगिंग बाउल से होते हैं कई फायदे
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: बर्बादी का रास्ता खोलता है ऐसा मेन डोर, तुरंत करें ये आसान से उपा

सूखे हुए पेड़-पौधे

आम तौर पर लोग डेस्क पर पौधे लगाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग मनी प्लांट लगाते हैं। कई बार देखभाल करने के बाद भी ये पौधे सूख जाते हैं। ऐसे में कुछ लोग इस उम्मीद में रहते हैं कि क्या पता ये ठीक हो जाए और उसे जस का तस ऐसे ही छोड़ देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इन्हें डेस्क पर रखने से नेगेटिविटी बढ़ती है और ग्रोथ प्रभावित होती है। इससे निकलने वाली एनर्जी मन को थका सकती हैं। फेंगशुई के अनुसार सूखे हुए पौधों को तुरंत डेस्क से दूर कर देना चाहिए। मुरझा चुके पौधों को भी डेस्ट पर रखने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!