February Born People: मैग्नेटिक पर्सनैलिटी, क्रिएटिव माइंड और सीक्रेट्स, जानें कैसे होते हैं फरवरी में जन्मे लोग?
February Born People Secrets: फरवरी के महीने में जन्मे लोगों पर कुल 3 ग्रहों का साफ-साफ प्रभाव दिखता है। इनकी पर्सनैलिटी कमाल की होती है और ये अपने सीक्रेट किसी को भी नहीं बताते हैं।

February Born People Traits: अंकशास्त्र यानी न्यूमेरेलॉजी में हमारे जन्म की तिथि के हिसाब से भविष्य का आंकलन किया जाता है। जन्म की तारीख का योग मूलांक कहलाता है और इसकी मदद से किसी भी व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं। जन्म तिथि की तरह ही जन्म का महीना भी हमारी पर्सनैलिटी और स्वभाव पर काफी प्रभाव डालता है। जनवरी से लेकर दिसंबर के महीने में जन्मे लोगों में कुछ समानताएं भी होती हैं तो वहीं कुछ चीजों में ये एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। आज जानेंगे कि फरवरी के महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं? साथ ही इनकी कमियों के बारे में भी समझेंगे।
इन ग्रहों का होता है प्रभाव
फरवरी के महीने में जन्मे लोगों में शनि, बुध और गुरु का सबसे ज्यादा प्रभाव दिखता है। ये लोग हर बदलते माहौल में आसानी से ढल जाते हैं। इनकी इमेजिनेशन पावर कमाल की होती है। इनकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होती है और साथ में ये लोग काफी क्रिएटिव भी होते हैं। इनकी पर्सनैलिटी काफी मैग्नेटिक होती है और लोग आसानी से इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। इनकी सबसे अच्छी खासियत ये होती है कि इनमें सेल्फ कंट्रोल बहुत होता है। खराब से खराब स्थिति का भी ये लोग डटकर सामना करते हैं। अच्छे लिस्नर होते हैं और किसी की भी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। फरवरी वाले लोग पेंटिंग, टीचिंग और राइटिंग लाइन में अच्छा करियर बनाते हैं। इन लोगों की मैरिड लाइफ कमाल की होती है।
फरवरी के महीने में जन्मे लोगों की कमियां
इस महीने में जन्मे लोगों में कुछ कमियां भी है जिसकी वजह से कई बार ये अपना ही काम खराब कर लेते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों के साथ ईगो की बहुत दिक्कत होती है। इस वजह से इनकी जिंदगी में खूब दिक्कतें आती हैं। अपने रिश्ते में ये कई बार तनाव की स्थिति में होते हैं। साथ ही ये लोग थोड़े से रहस्यमयी भी होेते हैं। अपने राज ये हर किसी को नहीं बताते हैं जोकि कि कुछ हद तक ठीक भी है।
फरवरी में जन्मे लोगों का लकी नंबर और रंग
फरवरी में जिन लोगों का जन्म हुआ है उन लोगों के लिए काला, नीला और हरा रंग काफी लकी होता है। इन्हें इस रंग का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। वहीं नंबर की बात करें तो इनके लिए 2, 4 और 7 नंबर लकी होता है। वहीं मंगलवार और शनिवार का दिन इनके लिए शुभ होता है। इन लोगों को इन्हीं दिनों में ही कोई भी शुभ काम करना चाहिए ताकि सफलता आसानी से मिल सके।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन