december born people personality sagittarius capricon strong and weak points lucky number and colour December Born: दिसंबर में जन्मा है आपका दोस्त तो जान लें सबसे बड़ी कमी, इन 3 खूबियों को ना करें नजरअंदाज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

December Born: दिसंबर में जन्मा है आपका दोस्त तो जान लें सबसे बड़ी कमी, इन 3 खूबियों को ना करें नजरअंदाज

December Born People Personality: न्यूमेरेलॉजी यानी कि अंकशास्त्र के हिसाब से दिसंबर में जन्मे लोगों की पर्सनैलिटी काफी अलग होती है। नीचे विस्तार से जानें इनकी सारी खूबियों के बारे में...। साथ ही जानिए इनकी कमियां क्या है?

Fri, 28 Nov 2025 06:25 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
December Born: दिसंबर में जन्मा है आपका दोस्त तो जान लें सबसे बड़ी कमी, इन 3 खूबियों को ना करें नजरअंदाज

December Born People: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के आधार पर लोगों के बारे में बारीकी से जाना जा सकता है। अगर आप किसी व्यक्ति का मूलांक जानते हैं तो उसकी पर्सनैलिटी को बिना कुंडली देखे ही समझ जाएंगे। वहीं जिस महीने में जन्म हुआ है, उसके आधार पर भी लोगों के स्वभाव और उनकी कमियों को जाना जा सकता है। इसी के साथ महीने के आधार पर किसी की पसंद और नापसंद को भी जान सकते हैं। आज बात करेंगे दिसंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में। नीचे विस्तार से जानें कि दिसंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं?

गुरु और मंगल का प्रभाव

दिसंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोगों में गुरु और मंगल ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में दिसंबर में जन्मे लोगों की पर्सनैलिटी कुछ ऐसी होती है कि लोग इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। इस महीने जन्म लेने वाले लोग अपनी बातों और जेस्चर से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं इस महीने जन्म लेने वाले लोगों की राशि धनु और मकर होती है।

होते हैं काफी इमोशनल

दिसंबर महीने में जन्म लेने वाले जातक काफी इमोशनल होते हैं। इमोशन तो इनमें कूट-कूटकर भरा होता है। इस वजह से कई बार ये लोग गलत फैसले भी लेते हैं। साथ ही ये लोग हर किसी पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं और यही वजह है कि इन्हें खूब धोखा भी मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमानंद महाराज ने बताई भगवान हनुमान की सबसे प्रिय चीज, ऐसे होते हैं प्रसन्न

साबित होते हैं अच्छे दोस्त

दिसंबर बॉर्न लोगों के वैसे तो कम ही दोस्त होते हैं। इनका फ्रेंड सर्कल काफी छोटा होता है लेकिन यारी निभाने में ये नंबर 1 होते हैं। हर किसी के साथ ये जल्दी घुलते-मिलते नहीं हैं लेकिन जिसे अपना दोस्त मान लेते हैं, उनके लिए अपनी जान भी हाजिर कर देते हैं।

देते हैं अच्छी सलाह

इस महीने में जन्म लेने वाले लोग अच्छे हीलर भी होते हैं। अगर कोई इनके पास बैठकर अपने दिल की बात बताता है तो उन्हें काफी सुकून मिलता है। ये अच्छे हीलर होते हैं और हर किसी को इनके आसपास अच्छा फील होता है। ये लोग अच्छे सलाहकार होते हैं और लोग इनकी बातों पर खूब भरोसा करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मूलांक 3 वालों के लिए कैसा होगा 2026? इन उपायों से दूर होगी सारी परेशानी

दिसंबर में जन्मे लोगों की कमी

दिसंबर के महीने में जन्म लेने वाले जिद्दी स्वभाव के होते हैं। अपनी जिद के चलते ये लोग कई बार गलत फैसले ले लेते हैं। इन्हें अपने मन की करना ही अच्छा लगता है। जिद्दी स्वभाव के चलते ये लोग कई बार अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेते हैं। साथ ही इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है लेकिन ये जल्दी शांत भी हो जाते हैं।

लकी नंबर और रंग

दिसंबर बॉर्न लोगों का लकी नंबर 1, 3 और 8 है। अगर कोई बड़ा फैसला लेना हो तो उन्हें इन्हीं तारीखों पर ही लेना चाहिए। वहीं लकी रंग की बात की जाए तो इस महीने में जन्म लेने वालों के लिए नीला, भूरा, लाल और पीला शुभ होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!