numerology ferbuary 2026 will be the luckiest month for people born on these dates न्यूमेरेलॉजी: इन लोगों के लिए लकी होगा फरवरी का महीना, मिल सकती है गुड न्यूज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

न्यूमेरेलॉजी: इन लोगों के लिए लकी होगा फरवरी का महीना, मिल सकती है गुड न्यूज

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से जानें कि क्या आपके लिए इस साल फरवरी का महीना लकी होगा या नहीं? नीचे विस्तार से जानें इस बारे में…

Tue, 20 Jan 2026 05:24 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूमेरेलॉजी: इन लोगों के लिए लकी होगा फरवरी का महीना, मिल सकती है गुड न्यूज

ज्योतिष शास्त्र और न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में जमीन आसमान का अंतर होता है। ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार हर चीज का आंकलन होता है। वहीं न्यूमेरेलॉजी में सब कुछ मूलांक के आधार पर तय होता है। मूलांक आपकी बर्थडेट का योग होता है। आज बात करेंगे उन मूलांकों के बारे में जिनके लिए अगला यानी फरवरी का महीना बेहद ही खास होने वाला है। नीचे जानें ये मूलांक कौन-कौन से हैं?

इन लोगों के लिए खास होगा फरवरी का महीना

1. मूलांक 1 वालों के लिए फरवरी का महीना सही जाने वाला है। ये महीना आपके फेवर में होगा। फाइनेंस से लेकर करियर और हेल्थ के मामले में आपके सितारे चमकने वाले हैं। बता दें कि किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इनका ग्रह स्वामी सूर्य है।

2. मूलांक 2 वालों के लिए फरवरी का महीना फेवर में रहेगा। इस दौरान सेहत सही रहेगी। वहीं कोई चाहने वाला आपसे सीधे तौर कॉन्टेक्ट कर सकता है। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से और भी बेहतर होगी। बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी चंद्रमा है।

3. फरवरी का महीना मूलांक 3 वालों के लिए भी सूटेबल रहने वाला है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इनका स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग तोड़ सकते हैं आपका भरोसा
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: ऑफिस बैग में गलती से भी ना रखें ये चीजें, अटकेंगे आपके काम

4. फरवरी का महीना मूलांक 6 वालों के लिए भी खास होगा। बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। इनका स्वामी ग्रह शुक्र होता है। फरवरी के महीने में कोई खास शख्स इन लोगों को सरप्राइज दे सकता है।

5. मूलांक 7 वालों के लिए भी अगला महीना यादगार होगा। मूलांक 7 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को होता है। इनका स्वामी ग्रह केतु होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!