january born people personality capricon aquarius strong and weak points lucky number and colour January Born People: जनवरी के महीने में जन्मे लोगों की जिंदगी में रोड़ा बनता है शनि? होती है ये 3 सबसे बड़ी कमी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

January Born People: जनवरी के महीने में जन्मे लोगों की जिंदगी में रोड़ा बनता है शनि? होती है ये 3 सबसे बड़ी कमी

January Born People Personality: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से हर महीने में जन्मे हुए लोग एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। आज जानिए कि जनवरी में जन्म लेने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं? साथ ही जानिए इनकी सबसे बड़ी ताकत और कमियों के बारे में…

Sat, 27 Dec 2025 10:59 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
January Born People: जनवरी के महीने में जन्मे लोगों की जिंदगी में रोड़ा बनता है शनि? होती है ये 3 सबसे बड़ी कमी

Janua Born People: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र का पूरा खेल 1 से लेकर 9 मूलांक के बीच होता है। मूलांक किसी भी व्यक्ति के जन्मतिथि का योग होता है। किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आसान भाषा में कह सकते हैं कि मूलांक किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी का खुला किताब होती है। अंकशास्त्र में जन्मदिन के महीने के आधार पर भी लोगों के स्वभाव और पर्सनैलिटी को लेकर काफी कुछ जान सकते हैंँ। आज बात करेंगे जनवरी के महीने में जन्म लेने वालों की। नीचे विस्तार से समझें कि इस महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं?

दिखता है इस ग्रह का प्रभाव

जनवरी के महीने में जन्मे लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा दिखता है। शनि के चलते ही ये लोग डिसिप्लिन में रहते हैं और अपनी जिम्मेदारी को पहचानते हैं। साथ ही ये लोग हर एक फैसले को काफी सोच-समझकर ही लेते हैं। हालांकि शनि की वजह से इनकी जिंदगी में सफलता देरी से मिलती है लेकिन जब मिलती है तो देखने वाले देखते रह जाते हैं। जनवरी महीने में जन्मे हुए लोगों की राशि या तो कुंभ होती है या फिर मकर। दरअसल राशिचक्र के हिसाब से 20 जनवरी तक जन्मे हुए लोगों की राशि मकर होती है। 20 जनवरी के बाद जिन लोगों का जन्म होता है उनकी राशि कुंभ होती है।

होते हैं मिलनसार

जनवरी के महीने में जन्मे हुए लोग काफी मिलनसार होते हैं। वैसे ये लोग किसी से जल्दी घुलते-मिलते नहीं हैं लेकिन जिससे भी जुड़ते हैं, तो उसके साथ ताउम्र साथ निभाते हैं। ये लोग थोड़े से रिजर्व टाइप के होते हैं। जल्दी किसी के सामने खुलते नहीं है लेकिन जब एक बार भरोसा बन जाता है तो फिर इनके जैसी दोस्ती निभाने वाला कोई इंसान नहीं है। मन में कोई खोट नहीं होता है। इनकी बातों में समझदारी भी दिखती है और पीठ पीछे भी ये काफी ईमानदार होते हैं। जरूरत पड़ने पर ये दोस्तों का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं।

पर्सनल लाइफ को रखते हैं सीक्रेट

ये लोग अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर थोड़े से सेंसेटिव होते हैं। इन्हें बार-बार ये बात सताती हैं कि बुरी नजर कहीं सब कुछ खराब ना कर दें। ऐसे में ये अपनी पर्सनल लाइफ को दूसरों से छिपाकर ही रखते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि ये लोग अपनी जिंदगी में शांति चाहते हैं और इस वजह से भी लोगों से अपनी पर्सनल लाइफ को दूर ही रखना पसंद करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवंबर में जन्मा है आपका दोस्त? यहां जानें सबसे बड़ी कमियां और खूबियां
ये भी पढ़ें:दिसंबर में जन्मा है दोस्त तो जान लें सबसे बड़ी कमी, इन खूबियों को ना करें इग्नोर

मेहनत से नहीं भागते हैं पीछे

जनवरी महीने में जन्मे लोग मेहनत करने से नहीं कतराते हैं। अगर ये किसी चीज को ठान लेते हैं तो उसे हासिल करके ही चैन की सांस लेते हैं। साथ ही ये लोगों को भी पॉजिटिव अप्रोच के साथ आगे बढ़ने की हिम्मत देते हैं।

जनवरी महीने में जन्मे लोगों की कमी

इस महीने में जन्मे हुए लोगों की सबसे बड़ी कमी होती है कि ये लोग खुलकर अपनी बात नहीं कह पाते हैं। कई बार जरूरत पड़ने पर भी ये खुलकर मदद नहीं मांग पाते हैं। कई बार काम और जिम्मेदारियों के चलते ये इतने उलझ जाते हैं कि खुद पर ध्यान देना ही बंद कर देते हैं।

लकी नंबर और रंग

जनवरी बॉर्न लोगों का लकी नंबर 1, 4 और 8 होता है। साथ ही इनका लकी रंग नेवी ब्लू, काला और ग्रे होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!