February Shubh Muhurat 2026: गाड़ी या बाइक लेने के लिए फरवरी में कौन सी तारीख है परफेक्ट, जान लें शुभ दिन
February Shubh Muhurat: अगर कार और बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जान लें कि फरवरी में कौन-कौन सी तारीखें शुभ हैं? साथ ही जानें कि गाड़ी लेने के बाद किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?

Vehicle Shubh Muhurat 2026: नई गाड़ी या बाइक लेना हर किसी की जिंदगी का एक बेहद ही खास फैसला होता है। जिस दिन गाड़ी खरीदी जाती है, वह दिन उसकी जिंदगी में हमेशा यादगार बन जाता है। अगर गाड़ी को सही दिन और शुभ मुहूर्त के अनुसार खरीदा जाए तो इसे और भी ज्यादा शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार गाड़ी खरीदना सिर्फ फैसला भर नहीं होता है, बल्कि इसका सीधा संबंध हमारी सुरक्षा और समृद्धि से भी जुड़ा होता है। सही तारीख पर खरीदी गई गाड़ी न केवल सुरक्षित मानी जाती है बल्कि ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख शांति के साथ साथ धन की भी वृद्धि होती है। अगर आप फरवरी महीने में गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले जान लें कि इस महीने में कौन-कौन सी तारीख गाड़ी खरीदने के लिए सबसे शुभ होने वाली है।
फरवरी के लिए शुभ दिन
हिंदू पंचांग के हिसाब से फरवरी में कुल पांच तारीखें ऐसी हैं, जिसमें गाड़ी खरीदना शुभ है। पंचांग के हिसाब से अगर 1, 6, 11, 26 या फिर 27 फरवरी को कार या बाइक ली जाए तो इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाएगा। ऐसे में आप इन तारीखों पर ही आप गाड़ी लेने की प्लानिंग करें। बात करें जनवरी के बचे हुए दिनों की तो 28 और 29 तारीख गाड़ी लेने के लिए सबसे शुभ तारीख है।
शुभ होते हैं ये दिन
अगर शुभ दिन की बात की जाए तो कोशिश करनी चाहिए कि गाड़ी या फिर बाइक को सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार या रविवार के दिन खरीदा जाए। अगर वास्तु की बात करें तो गाड़ी हमेशा सफेद या फिर क्रीम रंग की ही लेनी चाहिए। दरअसल ये रंग पॉजिटिविटी का प्रतीक होते हैं। गाड़ी लेने के बाद इसकी पूजा जरूर करवाएं। इसके बाद डैशबोर्ड पर अपने ईष्ट देवता की मूर्ति या तस्वीर जरूर रखें। अगर यहां पर भगवान गणेश की मूर्ति रखी जाए तो ये शुभ होगा। इसके अलावा गाड़ी की सीट के नीचे अगर पेपर में भरकर सेंधा नमक रख देंगे तो ये जिंदगी से सारी नेगेटिविटी को दूर कर देगा। रात भर गाड़ी में इसे छोड़ दें और इसके बाद अगले दिन इसे बाहर निकाल दें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन