Aaj Ka Rashifal 21 December 2025 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 21 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 21 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 21 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 21 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sun, 21 Dec 2025 07:03 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 21 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 21 December 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध वृश्चिक राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल, चंद्रमा धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 21 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि- यात्रा लाभप्रद नहीं होगी। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी भी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। काली जी को प्रणाम करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। रिस्क मत लें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात विवादस्पद हो सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। स्वास्थ्य मध्यम। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम। व्यापार मध्यम रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 दिसंबर-12 जनवरी तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, धनु राशि के शुक्र देंगे लाभ

कर्क राशि- रोग–ऋण, शत्रु हावी होंगे लेकिन जीत आपकी होगी। दबदबा कायम हो जाएगा आपोजिटर पर लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। प्रेम, संतान भी थोड़ा मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। नुकसान संभव है। प्रेम में बड़ा तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखिए। विद्यार्थीगण असमंजस की स्थिति में रहेंगे इसलिए कोई नई शुरुआत मत करिए। व्यापार ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में कुछ बड़ी परेशानी- नकारात्मक ऊर्जा का संचार या बड़ी कहासुनी हो सकती है जो घर के बाहर भी जा सकती हैं चीजें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी आएगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में इन राशियों पर रहेगी शनि की नजर, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

तुला राशि- पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा। ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन बाद में रिजल्ट आ जाएगा। तो आप मेहनत करते रहिए। अभी रिजल्ट नहीं मिलेगा। व्यापारिक उथल-पुथल रहेगी। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- धन हानि के संकेत हैं, इसलिए आर्थिक जोखिम मना है। वाणी पर विराम रखिएगा क्योंकि कुछ खराब शब्द या कुछ ऐसे शब्द का प्रयोग करेंगे जिससे कुटुंब में प्रॅाब्लम हो सकती है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- घबराहट, बेचैनी, नकारात्मक ऊर्जा का संचार आपके अंदर बना रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी लगभग ठीक होगा। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 से 28 दिसंबर तक मेष राशि समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी सफलता

मकर राशि- खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम के संकेत हैं। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन हानि नहीं होगी। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन नुकसानदेह नहीं होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। भ्रामक समाचार की प्राप्ति। मन में उथल-पुथल रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक उठा-पटक बनी रहेगी। कोई नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। राजनीतिक संकट की स्थिति बनी रहेगी। पिता का साथ और स्वास्थ्य- दोनों पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार मध्यम रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 दिसंबर तक चंद्र-मंगल बनाएंगे महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 21 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!