22 दिसंबर तक चंद्र-मंगल धनु राशि में बनाएंगे महालक्ष्मी राजयोग, ये 3 राशियां रहेंगी मालामाल
Chandra Rashifal Moon Transit Mars in Sagittarius Horoscope: चंद्रमा के गोचर करते ही चंद्रमा और मंगल की युति बनी है, जिससे महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। महालक्ष्मी राजयोग बेहद लाभकारी व शुभ माना जाता है।

Chandra Rashifal Moon Transit Mars in Sagittarius: चंद्र वर्तमान समय में धनु राशि में विराजमान हैं। धनु राशि का स्वामित्व गुरु ग्रह को प्राप्त है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 दिसंबर की रात 10 बजकर 51 मिनट से चंद्रमा धनु राशि में बैठे हुए हैं। धनु राशि में पहले से ही सूर्य और मंगल विराजमान हैं। चंद्रमा के गोचर करते ही चंद्रमा और मंगल की युति बनी है, जिससे महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। महालक्ष्मी राजयोग बेहद लाभकारी व शुभ माना जाता है। यह युति 22 दिसंबर को 10:07 ए एम तक रहेगी। आइए जानते हैं चंद्र और मंगल की युति धनु राशि में किन राशियों का भाग्य चमका सकती है।
20 दिसंबर से चंद्र-मंगल धनु राशि में बनाएंगे महालक्ष्मी राजयोग, ये 3 राशियां रहेंगी मालामाल
धनु राशि
चंद्र-मंगल की युति से बना धनु राशि में महालक्ष्मी राजयोग इस राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
करियर में नए मुकाम हासिल करने के कई मौके मिल सकते हैं।
रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा।
हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है।
वहीं, सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।
कन्या राशि
चंद्र-मंगल की युति से बने धनु राशि में महालक्ष्मी राजयोग से कन्या राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है।
मां लक्ष्मी की कृपा से व्यापार में आपको मुनाफा होगा।
धन आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी।
मन खुश रहेगा।
सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राश
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्र-मंगल की युति से बना धनु राशि में महालक्ष्मी राजयोग बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है।
महालक्ष्मी राजयोग के निर्माण से आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है।
आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।
घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
व्यापार की दृष्टि से भी यह गोचर शुभ माना जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन