20 दिसंबर से 12 जनवरी तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, धनु राशि के शुक्र देंगे लाभ
Venus Transit Shukra Gochar Dhanu Rashifal 2026: शुक्र की चाल शुभ हो तो व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग सकता है। शुक्र ग्रह ने आज शनिवार को धनु राशि में गोचर किया है, जिससे कुछ राशियों को धन लाभ हो सकता है।

Venus Transit Shukra Gochar: ज्योतिष विद्या में शुक्र की चाल विशेष महत्व रखती है। केतु को धन, प्रेम, सुंदरता के ग्रह दर्जा प्राप्त है। समय -समय पर शुक्र की चाल में बदलाव होता है। शुक्र की चाल शुभ हो तो व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग सकता है। वहीं, शुक्र की कमजोर स्थिति से जीवन की मुश्किलें बढ़ जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह ने आज शनिवार को 07:50 ए एम पर धनु राशि में गोचर किया है। धनु राशि में शुक्र 12 जनवरी तक रहने वाले हैं। शुक्र की चाल से कुछ राशियां पॉजिटिव परिणाम पाएंगी तो कुछ को सावधान भी रहना होगा। आइए जानते हैं शुक्र के धनु राशि में रहने से किन राशियों को प्रॉफिट होने वाला है-
20 दिसंबर से 12 जनवरी तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, धनु राशि के शुक्र देंगे लाभ
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का धनु राशि में रहना फायदेमंद माना जा रहा है।
इस राशि के लोगों का पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा।
वहीं, विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है।
आपका भाग्य साथ देगा और समय अच्छा रहेगा।
साथ ही प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है।
तुला राशि
शुक्र का धनु राशि में रहना तुला राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है।
सुरक्षित विकल्पों पर निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
वहीं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली हैं।
साथ ही नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।
आपको अपनी हेल्थ की देखभाल करनी होगी।
कन्या राशि
शुक्र के धनु राशि में रहने से कन्या राशि के लोगों को पॉजिटिव रिजल्ट की प्राप्ति होगी।
घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
कारोबार में सफलता मिलेगी साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा नजर आ रहा है।
वहीं, धन लाभ के भी योग बनेंगे।
खर्च भी बढ़ सकते हैं, ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन