Number Horoscope Numerology 21 December 2025 Kal Ka Ank Rashifal by date of birth future Predictions Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 21 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 21 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Number Horoscope Numerology 21 December 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। 21 दिसंबर को रविवार का दिन है। मूलांक 9 वालों को ऑफिस में कोई जरूरी फैसला लेना पड़ सकता है।

Sat, 20 Dec 2025 01:45 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 21 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Number Horoscope Numerology 21 December 2025, अंक राशिफल: जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है। अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 21 दिसंबर 2025 को रविवार का दिन है। मूलांक 9 वालों को ऑफिस में कोई जरूरी फैसला लेना पड़ सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 21 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा-

1 से 9 मूलांक वालों का 21 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक-1

आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। साथ ही निर्णय लेने की आपकी क्षमता भी बढ़ेगी। प्रोफेशनल लाइफ में आपको तवज्जो दी जाएगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आज ही कर लें क्योंकि आज का दिन शुभ है। परिवार से जुड़े मामलों में धैर्य बनाकर रखें। बात करते वक्त शब्दों का सही इस्तेमाल करें क्योंकि इसका असर बहुत गहरा होगा। सेहत सही रहेगी लेकिन तनाव से बचें।

मूलांक-2

आज आप थोड़े इमोशनल हो सकते हैं। ऐसे में किसी की बात पर तुरंत कोई रिएक्शन ना दें। पर्सनल लाइफ में चीजें ठीक करने से लिए बात करना जरूरी है। प्रोफेशनल लाइफ में कलीग्स का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि कोई फैसला लेना है तो सिर्फ और सिर्फ अपने मन की ही सुनें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 से 28 दिसंबर तक मेष राशि समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी सफलता

मूलांक-3

आज नई स्किल्स को सीखने का दिन है। पुरानी चीजों को पीछे छोड़ दें क्योंकि अब नई शुरुआत का समय है। स्टूडेंट्स और टीचर के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज ऑफिस में सीनियर्स आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। इससे आपको काफी मदद भी मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। धार्मिक काम में आपकी रूचि बढ़ेगी।

मूलांक-4

आज आपकी जिंदगी में कुछ ना कुछ बदलाव जरूर आएगा। अगर आपने कोई प्लानिंग बहुत दिन से की थी तो हो सकता है कि इसमें बदलाव हो जाए। वैसे आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये बदलाव पॉजिटिव ही होगा। ऑफिस में आज आपको ज्यादा फोकस के साथ काम करना पड़ सकता है। आज के दिन गाड़ी चलाते वक्त थोड़ा सावधान रहें।

मूलांक-5

आज आप कहीं पर ट्रैवल कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए समय सही है। आपको नए मौके मिल सकते हैं। आपको खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में अपनी बात को क्लैरिटी के साथ सामने रखें। पैसों से जुड़ा लाभ हो सकता है। फालतू के खर्चों पर लगाम जरूर लगाएं। सेहत सही रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में इन राशियों पर रहेगी शनि की नजर, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

मूलांक-6

आने वाला समय आपके फेवर में ही रहेगा और आज इसकी झलक आप देख पाएंगे। परिवार में माहौल सही रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में और मजबूती आएगी। साथ ही कला, फैशन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। अपना बचत प्लान बनाकर चलें।

मूलांक-7

आज आपका मन अकेले रहने का करेगा। आज आप ओवरथिंक भी कर सकते हैं। ऑफिस में आज किसी भी चीज की जल्दबाजी से बचें। अपने प्लान हमेशा गुप्त ही रखें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आराम करना जरूरी है। ऐसे में खुद को थकाने की बजाय समय मिलते आराम जरूर करें।

मूलांक-8

आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा होगा। आज ऑफिस में आपको डबल मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेशर ज्यादा रहेगा। धैर्य रखकर काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। पैसों से जुड़े मामले में सोच-समझकर ही फैसला लें। आज आप अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।

मूलांक-9

आज आपकी एनर्जी अलग लेवल पर रहेगी। ऑफिस में कोई जरूरी फैसला लेना पड़ सकता है। अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें। परिवार से आपको सपोर्ट मिलेगा। खर्चा सोच-समझकर करें। सेहत का ख्याल रखें। खानपान सही रखेंगे तो आधी चीजें ऐसे ही सही हो जाएंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!