Shani Rashifal 2026 Saturn Transit Horoscope Shani ki najar in rashiyo par rashifal Saturn Upay Shani ke 2026 में इन 6 राशियों पर रहेगी शनि की नजर, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 में इन 6 राशियों पर रहेगी शनि की नजर, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

Shani Rashifal 2026 Saturn Transit Horoscope: साल 2026 में शनि का रजत, लौह, स्वर्ण और तांबे का पाया अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। 2026 में मीन राशि में विराजमान शनि कुछ राशियों के लिए अच्छी खबर ला रहे हैं।

Sat, 20 Dec 2025 01:30 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2026 में इन 6 राशियों पर रहेगी शनि की नजर, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

Shani Rashifal 2026 Saturn Transit Horoscope: शनि की चाल में बदलाव मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालती है। साल 2026 में शनि कई बार चाल में बदलाव करेंगे। वहीं, राशि परिवर्तन शनि का नहीं होगा। यही नहीं पाये के आधार पर भी शनि की चाल राशियों को प्रभावित करेगी। ज्योतिष शास्त्र में कुल चार प्रकार के पाये बताए गए हैं। साल 2026 में शनि का रजत, लौह, स्वर्ण और तांबे का पाया अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। 2026 में मीन राशि में विराजमान शनि कुछ राशियों के लिए अच्छी खबर ला रहे हैं तो कुछ राशियों के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आइए जानते हैं 2026 में शनि की तिरछी नजर किन राशियों पर रहने वाली है-

क्या है शनि का पाया?

शनि के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने पर चंद्रमा ग्रह की चाल से पाया देखा जाता है। शनि के गोचर कर समय अगर चंद्रमा के 2, 5, या 9वें भाव में होने पर चांदी का पाया कहलाता है। 3, 7, या 10वें भाव में होने पर तांबे का पाया। 1, 6, या 11वें भाव में होने पर सोने का पाया और 4, 8, या 12वें भाव में होने पर लोहे का पाया माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 20 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 20 दिसंबर को मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

2026 में इन 6 राशियों पर रहेगी शनि की नजर

2026 में सिंह, धनु और मेष राशि वालों पर शनि का लोहे का पाया रहने वाला है। इस पाये को स्ट्रगल, अधिक मेहनत और जिम्मेदारियों से जोड़ा जाता है। वहीं, वृषभ, मीन और तुला राशि पर सोने का पाया रहेगा। ऐसे में इन राशियों पर काम का प्रेशर अधिक रहेगा। शॉर्टकट लेने से बचना होगा। बेहद सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। पॉलिटिक्स से दूरी बनानी होगी। मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना होगा। आपको मेहनत का फल मिलेगा भले देर से ही सही।

बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

शनि की बुरी नजर से बचने के लिए सरसों के तेल या लोहे की वस्तु का दान कर सकते हैं। शनि चालीसा का पाठ करें। शिव जी की विधिवत पूजा रोज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। सोने या पीली वस्तु का दान करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!