Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 22-28 December 2025 Future Predictions Weekly Lucky zodiacs: 22 से 28 दिसंबर तक मेष राशि समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी सफलता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Lucky zodiacs: 22 से 28 दिसंबर तक मेष राशि समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी सफलता

Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से 22 से 28 दिसंबर का सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, 22 से 28 दिसंबर का सप्ताह क्या आपके लिए लकी साबित होगा या नहीं और वो भी कैसे-

Sat, 20 Dec 2025 12:29 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Lucky zodiacs: 22 से 28 दिसंबर तक मेष राशि समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी सफलता

Weekly Lucky zodiacs: दिसंबर का महीना चल रहा है। कल से दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह ही शुरुआत होने जा रही है। ग्रहों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में चंद्र गोचर कर वरिष्ठ योग बनाएंगे। सूर्य के तीसरे भाव में चंद्रमा का गोचर होगा, जिससे यह शुभ योग बनेगा। वहीं, धनु राशि में सूर्य और कुंभ राशि में चंद्र प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही गुरु ग्रह की दृष्टि भी चंद्रमा पर रहने वाली है। ग्रहों की शुभ चाल इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा भाग्य लेकर आएगी। आइए जानते हैं 22 से 28 दिसंबर का सप्ताह किन 5 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है-

Weekly Lucky zodiacs: 22 से 28 दिसंबर तक मेष राशि समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी सफलता

मेष राशि: 22 से 28 दिसंबर का सप्ताह मेष राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। करियर में भाग्य आपका साथ देगा। कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। लव लाइफ में नए बदलाव आ सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजन से भरपूर वक्त बिता सकते हैं।

धनु राशि: 22 से 28 दिसंबर का सप्ताह धनु राशि वालों के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। आप फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पैसों का आगमन होगा। ऑफिस में टीम के साथियों का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ की दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में इन राशियों पर रहेगी शनि की नजर, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

मिथुन राशि: 22 से 28 दिसंबर का सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको करियर से जुड़ी कोई अच्छी न्यूज मिल सकती है। लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। कोई प्रॉब्लम समाप्त हो सकती है। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।

मीन राशि: 22 से 28 दिसंबर का सप्ताह मीन राशि वालों के लिए अच्छी खबर ला सकता है। इस सप्ताह आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। फैमिली के साथ अच्छा टाइम स्पेन्ड करेंगे। नए मौके मिल सकते हैं। लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

वृश्चिक राशि: 22 से 28 दिसंबर का सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। पापा का फुल सपोर्ट मिलेगा। काम भी प्रोडक्टिव तरीके से आगे बढ़ेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में नई डील या पार्टनरशिप मिल सकती है। सफलता और सम्मान पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 20 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 20 दिसंबर को मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!