Aaj Ka Rashifal 12 July 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 12 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 12 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 12 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-   

Sat, 12 July 2025 05:32 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 12 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 July 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। सूर्य और गुरु मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 12 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता। पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र का साथ। कोर्ट-कचहरी में विजय। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर, 29 जुलाई से इन राशियों की किस्मत तेज

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी। व्यापार सही रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या कुछ अच्छी स्थिति से सामना होगा। प्रेम-संतान भी साथ देगा। व्यापार भी ठीक ठाक। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार सबकुछ अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं की स्थिति। संतान पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। व्यापार भी सही है। स्वास्थ्य भी सही है। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावन में शिव पूजन के दौरान न करें ये गलतियां
ये भी पढ़ें:सावन में इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु बनाएंगे राजयोग

तुला राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। नीली वस्तु पास रखें। मां का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। गृहकलह के संकेत हैं। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पराक्रम रंग लाएगा। जो भी व्यापारिक स्थिति आपने सोची है उससे बेहतर होगा। प्रेम अच्छा, व्यापार अच्छा, संतान अच्छा, स्वास्थ्य अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- धनार्जन होगा। कौटुंबिक सुख मिलेगा। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। निवेश वर्जित रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बहुत बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावन 11 जुलाई से, इस विधि से करें रुद्राभिषेक, नोट करें मंत्र व उपाय
ये भी पढ़ें:कैसे रखें सावन सोमवार का व्रत, जानें व्रत से जुड़े नियम

मीन राशि- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान, प्रेम व व्यापार सबकुछ अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!