aaj ka ank jyotish 31 january 2026 today numerology horoscope aaj ka ank jyotish Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 31 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का अंकराशि भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 31 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का अंकराशि भविष्यफल

Numerology Horoscope 31 January 2026: अपने जन्म तिथि का योग करके आपको अपना मूलांक पता चल सकता है। इस दुनिया में किसी भी व्यक्ति के जन्म की तिथि का योग 1 से लेकर 9 के बीच ही आएगा और यही आपका मूलांक होगा। नीचे विस्तार से जानें कि आज यानी 31 जनवरी का दिन मूलांक के हिसाब से आपका दिन कैसा होगा?

Sat, 31 Jan 2026 07:45 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 31 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का अंकराशि भविष्यफल

Numerology Horoscope 31 January 2026: ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह से राशि के हिसाब से भविष्यवाणी निकाली जाती है। ठीक उसी तरह अंकशास्त्र में यही चीज मूलांक के आधार पर होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक को ध्यान में रखते हुए भविष्य बताया जाता है। हर एक मूलांक का एक स्वामी ग्रह भी होता है, जिसका उस पर प्रभाव पड़ता है और भविष्यवाणी में भी ये अहम रोल निभाता है। बता दें कि आप अपने जन्म की तिथि का योग करके अपना मूलांक निकाल सकते हैं। जैसे किसी का जन्म अगर 31 को हुआ है तो उसका मूलांक 4 होगा। वहीं जिसका जन्म किसी भी महीने की 1 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 होगा। किसी के भी जन्म की तिथि का योग 1 से लेकर 9 के बीच ही आएगा और यही मूलांक कहलाता है। नीचे अपने मूलांक के हिसाब जानें कि आज यानी 31 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है?

मूलांक 1

31 जनवरी के दिन मूलांक 1 वाले जातक अपनी लव लाइफ में सोच-समझकर ही बात करें। ईगो या फिर जल्दबाजी से रिश्ते में दूरी आ सकती है। ऑफिस में लीडरशिप क्वालिटी नजर आएगी। आज हो सकता है कि आपको कोई नई जिम्मेदारी मिले। आज आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी। हालांकि फालतू के खर्चे से बचें। सेहत के मामले में थोड़ा सावधान रहें क्योंकि आज सिरदर्द की समस्या हो सकती है। साथ ही आज थकान ज्यादा महसूस होगी। ऐसे में हेक्टिक शेड्यूल के बीच ब्रेक जरूर लें।

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों की फीलिंग्स आज हावी रह सकती हैं। पार्टनर की बात को आज ध्यान से सुनने की कोशिश करें। इससे आप लोगों का रिश्ता मजबूत होगा। प्रोफेशनल लाइफ में आपको टीमवर्क से काफी फायदा मिलेगा। आज कोई सीनियर आपको सपोर्ट कर सकता है। खर्चा थोड़ा बढ़ेगा। अपने बजट को संभालकर चलें। नींद पूरी लें। आज मूड स्विंग हो सकता है।

मूलांक 3

31 जनवरी के दिन मूलांक 3 वालों के लिए प्यार के मामले में खुलकर बात करनी चाहिए। आज कोई पुराना मुद्दा सुलझ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में आज आपको क्रिएटिव काम में सफलता मिलने के चांस हैं। मीटिंग में अपनी बात खुलकर सामने रखें। धन लाभ के योग है। आज बचत पर जरूर ध्यान दें। आज कुछ लोगों को पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों के रिश्ते में आज के दिन स्थिरता देखने को मिलेगी। आज किसी भी तरह के जिद से बचें। ऑफिस में हो सकता है कि आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़े। रिजल्ट आपको देर से ही मिलेगा। आज अचानक से कहीं खर्च करना पड़ सकता है। आज के दिन कमर और जोड़ों का दर्द थोड़ा परेशान कर सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें।

मूलांक 5

31 जनवरी का दिन मूलांक 5 वालों की लव लाइफ के लिए अच्छा जाने वाला है। आज के दिन सिंगल लोगों को अच्छा कनेक्शन मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में आज आपको अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स के चलते फायदा हो सकता है। आज के दिन पैसों का फ्लो सही रहने वाला है। हालांकि आज किसी को भी उधार देने से बचें। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन कोशिश करें कि आपकी थकान ना बढ़ें।

मूलांक 6

आज के दिन पार्टनर के साथ नददीकियां बढ़ने के चांस हैं। साथ में समय बिताने का अच्छा खासा समय मिलेगा। कला, फैशन या डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन लग्जरी चीचों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। साथ ही स्किन या हार्मोन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

मूलांक 7

आज मूलांक 7 वालों को अकेलापन महसूस हो सकता है। कुछ ना कुछ उलझन आज मन में जरूर रहने वाली है। मन की बात किसी भरोसेमंद इंसान के साथ जरूर शेयर करें। आज रिसर्च और प्लानिंग वाले काम सही रहेंगे। बस आज इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर ही करें। आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन से फायदा मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों का शिवजी से है खास कनेक्शन, करें ये उपाय
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग फरवरी में रहें सतर्क, जान लें उपाय
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: पति का लकी चार्म बनती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां
ये भी पढ़ें:2026 में कौन सा रंग आपके लिए होगा लकी? मूलांक की मदद से जान लें सीक्रेट
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इस तारीख पर जन्मे लोगों की अच्छाई का फायदा उठाते हैं लोग

मूलांक 8

31 जनवरी के दिन मूलांक 8 वालों की पार्टनर के साथ कोई गंभीर बातचीत हो सकती है। ऑफिस में आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आगे चलकर आपको इसका अच्छा-खासा फायदा मिलने वाला है। आज कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज खर्चा भी बढ़ेगा। अपने ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें।

मूलांक 9

आज के दिन मूलांक 9 वाले लोग अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। आज गुस्से में लिया गया कोई भी फैसला आपको नुकसान दे सकता है। ऑफिस में एनर्जी सही रहने वाली है। आज के दिन जल्दबाजी से बचने की कोशिश करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सही रहने वाली है। बस आज रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचने की कोशिश करें। आज मसल पेन हो सकता है। सावधान रहें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!