numerology girls born on these 11 dates bring luck to their husbands Numerology: पति की किस्मत चमकाती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, बनती हैं उनका लकी चार्म, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: पति की किस्मत चमकाती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, बनती हैं उनका लकी चार्म

Luckiest Mulank: न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ लड़कियां अपने पति के लिए लकी चार्म बन जाती हैं और अपनी मौजूदगी से उनकी जिंदगी में चार चांद लगा देती हैं। नीचे जानते हैं कि आखिर किन-किन तारीखों पर जन्मी लड़कियां ऐसी होती हैं?

Sat, 10 Jan 2026 04:47 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: पति की किस्मत चमकाती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, बनती हैं उनका लकी चार्म

Lucky Charm Girls Mulank: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में बताया गया है कि कुछ मूलांक की लड़कियां अपने पति का लकी चार्म बनती हैं। शादी होते ही ये लड़कियां अपने पति की किस्मत का ताला खोल देती है और उन्हें जिंदगी की हर राह में सफलता ही मिलती है। नीचे विस्तार से जानें कि किन-किन मूलांक की लड़कियां ऐसी होती हैं?

मूलांक 2 (Numerology Number 2)

न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में मूलांक 2 वाले जातकों को काफी खास माना जाता है। इनका स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। अपने सौम्य व्यवहार के चलते ये हर किसी के दिल में आसानी से जगह बना लेते हैं। इन्हें दूसरों को पैंपर करना बहुत पसंद होता है। इनसे शादी करने के बाद लड़कों की किस्मत का ताला अपने आप खुल जाता है। बता दें कि जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है।

मूलांक 3 (Numerology Number 3)

लिस्ट में मूलांक 3 वाली लड़कियां भी शामिल हैं। जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह गुरु यानी जूपिटर होता है। गुरु के प्रभाव से इस मूलांक की लड़कियों की जिंदगी में सुख-समद्धि की कोई भी कमी नहीं होती है। इन लड़कियों से शादी होने के बाद पतियों का भाग्य भी चमकने लगता है। मूलांक 3 से शादी होते ही जिंदगी के हर मोड़ पर सफलता ही मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: हमेशा देर से खुलता है इन तारीखों पर जन्मे लोगों का भाग्य
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग

मूलांक 6 (Numerology Number 6)

इस मूलांक की लड़कियां हर मायने में पति के लिए खास बनती हैं। जिन लड़किों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 का ग्रह स्वामी शुक्र होता है। ऐसे में इस ग्रह का प्रभाव इन लोगों पर बहुत दिखता है। इन लोगों के पास हर तरह की सुख-सुविधाएं होती हैं और शुक्र के प्रभाव के चलते ही इनकी जिंदगी में रोमांस बहुत होता है। साथ ही इस मूलांक की लड़कियां अपने पार्टनर की खुशी के लिए कुछ भी करती हैं। इस मूलांक की लड़कियां सबसे पहले पति की अच्छी दोस्त बनती हैं और हर चीज में उन्हें गाइडेंस भी देती हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!