numerology lucky color for 2026 according to your mulank Numerology: 2026 में कौन सा रंग आपके लिए होगा लकी? मूलांक की मदद से जान लें सीक्रेट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: 2026 में कौन सा रंग आपके लिए होगा लकी? मूलांक की मदद से जान लें सीक्रेट

Lucky Color of 2026: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से आप अपना भविष्य का पता लगा सकते हैं। ये बिल्कुल ज्योतिष शास्त्र की तरह ही होता है। यहां पर आप अपने मूलांक की मदद से सब जानते हैं। आज मूलांक के हिसाब से जानें कि 2026 में आपका लकी रंग क्या होगा?

Sat, 3 Jan 2026 01:49 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: 2026 में कौन सा रंग आपके लिए होगा लकी? मूलांक की मदद से जान लें सीक्रेट

Lucky Color By Mulank: न्यूमेरेलॉजी में 1 से लेकर 9 की गिनती सबसे अहम है। दरअसल 1 से लेकर 9 नंबर तक के मूलांक होते हैं। अगर किसी की बर्थडेट का योग निकाला जाए तो हमेशा इन्हीं में से एक नंबर आएगा। इसे ही मूलांक कहा जाता है। आज अपने मूलांक के हिसाब से जानें कि 2026 के लिए आपका लकी रंग क्या होने वाला है?

मूलांक 1

न्यूमेरेलॉजी में इस मूलांक सबसे पावरफुल माना जाता है क्योंकि इसका स्वामी ग्रह सूर्य होता है। साल 2026 भी सूर्य का ही साल होगा। ऐसे में नया साल इस मूलांक के जातकों के फेवर में रहेगा। बता दें कि किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 1 होता है। नए साल के लिए इनका लकी रंग पीला, नारंगी, लाल, सफेद और हरा होगा।

मूलांक 2

न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में ये मूलांक सबसे इमोशनल और सौम्य माना जाता है। किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। साल 2026 इस मूलांक के लिए लकी साबित होने वाला है। इस साल मूलांक 2 के जातक सफेद, लाल और पीले रंग का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो ये उनके लिए लकी होगा।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले जातक काफी धार्मिक होते हैं और ये लोग आध्यात्म की राह पर चलते हैं। इस मूलांक का ग्रह स्वामी गुरु है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होगा। 2026 के लिए इस मूलांक का लकी रंग केसरिया, बैंगनी और पीला है।

मूलांक 4

इस मूलांक के लोगों का ग्रह स्वामी राहु होता है। राहु की वजह से ही ये लोग काफी मेहनती लेकिन जिद्दी स्वभाव के होते हैं। उन व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को होता है। इस साल के लिए मूलांक 4 वालों का लकी रंग नीला और ग्रे है।

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी बुध होता है। साल 2026 इस मूलांक के जातकों के लिए हर लिहाज से सही जाएगा। हालांकि स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान देना होगा। इस साल के लिए इनका लकी रंग हरा और सफेद है।

मूलांक 6

साल 2026 मूलांक 6 वालों की कई मुरादें पूरी करने वाला है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी शुक्र होता है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होगा। इस साल के लिए इनका लकी रंग गुलाबी, सफेद और क्रीम है।

मूलांक 7

जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह केतु है। ये लोग थोड़े से रहस्यमयी होते हैं। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार साल 2026 के लिए इनका लकी रंग हल्की नीला, सफेद और सिल्वर है।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को होती है तो उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी शनि है। इन लोगों के लिए इस साल का लकी रंग नीला, काला और ग्रे है।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों के लिए 2026 फाइनेंशियल तौर पर काफी अच्छा होगा। इनका ग्रह स्वामी मंगल होता है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। 2026 के लिए इन लोगों का लकी रंग लाल और मैरून है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!