Will suspension of Congress MP be revoked, Nishikant Dubey outlines 2 points of agreement कांग्रेस पार्टी के सभी सांसदों का निलंबन वापस होगा? निशिकांत दुबे ने बताए समझौते के 2 बिंदु, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस पार्टी के सभी सांसदों का निलंबन वापस होगा? निशिकांत दुबे ने बताए समझौते के 2 बिंदु

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी एक्स पर ट्वीट करके इससे जुड़ी जानकारी देते हुए समझौते के 2 बिंदुओं को गिनाया है। इन बिंदुओं में विपक्षी दल से जुड़े नेताओं द्वारा सदन में शांतिपूर्ण व्यवहार किए जाने जैसी बातें शामिल हैं।

Tue, 17 March 2026 10:43 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गोड्डा
share
कांग्रेस पार्टी के सभी सांसदों का निलंबन वापस होगा? निशिकांत दुबे ने बताए समझौते के 2 बिंदु

संसद से निलंबित किए गए आठ सांसदों का निलंबन मंगलवार को वापस लिया जा सकता है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी एक्स पर ट्वीट करके इससे जुड़ी जानकारी देते हुए समझौते के 2 बिंदुओं को गिनाया है। इन बिंदुओं में विपक्षी दल से जुड़े नेताओं द्वारा सदन में शांतिपूर्ण व्यवहार किए जाने जैसी बातें शामिल हैं।

समझौते का पहला बिंदु

निशिकांत दुबे ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा- आज कॉंग्रेस पार्टी के सभी सांसदों का निलंबन शायद वापस होगा। इसके बाद उन्होंने समझौते के दो बिंदुओं को गिनाया। पहला समझौता हुआ कि विपक्ष के नेता अनर्गल, बेबुनियाद, तथ्यहीन, बकवास बातें सदन में नहीं करेंगे। उसके बदले मैं शांतिपूर्ण व्यवहार करूँगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के 9 जिलों के 1.59 लाख किसान MSP को तरसे, लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं
ये भी पढ़ें:झारखंड में कहर बनकर टूटा मौसम, कई जिलों में बारिश-ओले; ठनका से एक की मौत

समझौते का दूसरा बिंदु

दूसरा समझौता- वेल में विपक्ष के सांसद सत्ता पक्ष की तरफ नहीं जाएँगे, कागज नहीं फेंकेंगे, लोकसभा के मेज पर चढ़कर उत्पात नहीं मचाएँगे, लोकसभा के अधिकारियों के साथ अभद्रता नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने लिखा- लोकतंत्र की मर्यादा बनी रहे, जनता ने हमें वाद विवाद के लिए संसद बनाया है न कि उत्पात मचाने के लिए।

LPG और तेल संकट पर फिर घेर सकता विपक्ष

सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट के अलावा भी मीडिया में सूत्रों के हवाले से चलाया जा रहा है कि मंगलवार को संसद में प्रस्ताव लाकर इन सांसदों का निलंबन रद्द किया जाएगा। सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी थी। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि अगर विपक्षी दल के सभी नेता सदन में शामिल हो जाएंगे, तो विपक्ष आज भी LPG और तेल संकट को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।

निलंबित किए गए सांसदों में कौन-कौन शामिल

लोकसभा में बजट पहले सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने निलंबन का प्रस्ताव पारित किया था। तब चेयर पर दिलीप सैकिया थे। उन पर विपक्षी सांसदों ने कागज फाड़कर उसके टुकड़े फेंके थे। इसके आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया था।

निलंबित किए गए विपक्षी सांसदों में कांग्रेस के मनिक्कम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी के अलावा लेफ्ट के एस. वेंकटेशन के नाम शामिल हैं। ये सभी निलंबित सांसद संसद कार्यवाही वाले दिन संसद के मकर द्वार पर धरना देते आ रहे हैं।