yogi cabinet expansion six new ministers to be sworn in preference given to women read bjp politics in detail योगी कैबिनेट विस्तार: छह नए मंत्री लेंगे शपथ, कई निशाने साधेगी बीजेपी, जानें रणनीति, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी कैबिनेट विस्तार: छह नए मंत्री लेंगे शपथ, कई निशाने साधेगी बीजेपी, जानें रणनीति

जनभवन से देर रात तक शपथ लेने वाले नए चेहरों को सूचना भेजी गई। योगी 2.0 की बात करें तो शपथ ग्रहण 25 मार्च 2022 को हुआ था। तब मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों सहित 52 मंत्रियों ने शपथ ली थी। योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार लोकसभा चुनाव से पहले पांच मार्च 2024 को हुआ था।

Sat, 9 May 2026 10:32 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
योगी कैबिनेट विस्तार: छह नए मंत्री लेंगे शपथ, कई निशाने साधेगी बीजेपी, जानें रणनीति

Yogi Cabinet Expansion : योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार रविवार को होने जा रहा है। टीम योगी में छह नए चेहरे शामिल होंगे। योगी कैबिनेट का यह दूसरा विस्तार होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3.30 बजे से जनभवन में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पूर्व शनिवार शाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। उन्हें एक पुस्तक के साथ ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की सूची सौंपी। शपथ लेने वालों में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, पूजा पाल, सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान और हंसराज विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं।

जनभवन से देर रात तक शपथ लेने वाले नए चेहरों को सूचना भेजी गई। योगी 2.0 की बात करें तो शपथ ग्रहण 25 मार्च 2022 को हुआ था। तब मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों सहित 52 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें 18 कैबिनेट, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री शामिल थे। योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार लोकसभा चुनाव से पहले पांच मार्च 2024 को हुआ था। इसमें चार कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, रालोद के अनिल कुमार और भाजपा के सुनील कुमार शर्मा व दारा सिंह चौहान शामिल थे। इस तरह मंत्रियों की संख्या बढ़कर 56 हो गई थी। वहीं जितिन प्रसाद व अनूप प्रधान वाल्मीकि के सांसद चुने जाने के बाद टीम योगी के सदस्यों की संख्या घटकर 54 रह गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अखिलेश ने चला महिला आरक्षण दांव, कसा तीखा तंज

आधी आबादी को तरजीह

प्रदेश में कुल 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में खाली पड़े छह पदों को भरा जा रहा है। अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी नए चेहरों के जरिए सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन बनाने का प्रयास करेगी। नारी शक्ति वंदन को लेकर यूपी सहित देशव्यापी मुहिम चला रही भाजपा टीम योगी के विस्तार में शामिल होने वाले नए चेहरों में 33 फीसदी आरक्षण का पालन करने जा रही है। छह में से दो पद महिलाओं को दिए जा रहे हैं। वहीं विस्तार में शामिल किए जाने वाले चेहरों के जरिए भाजपा विपक्ष के पीडीए का जवाब देने का भी प्रयास करेगी। खास बात यह है कि नये मंत्रियों में दो चेहरे मनोज पांडेय और पूजा पाल सपा से ही भाजपा में शामिल हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM योगी राज्यपाल से मिले, कल शाम हो सकता मंत्रिमंडल विस्तार; चर्चा में ये नाम
ये भी पढ़ें:बंगाल में भी योगी मॉडल से टूटेगी अपराधियों की कमर: दानिश अंसारी
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट का विस्तार जल्द, आज शाम राज्यपाल से मुलाकात; ये बन सकते हैं मंत्री

विस्तार से कई निशाने साधेगी भाजपा

भाजपा विस्तार के जरिए कई निशाने साधेगी। रविवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए गोपन विभाग को खोला गया। वहीं राज्य संपत्ति विभाग को भी आधा दर्जन नई गाड़ियां तैयार रखने को कहा गया है। जहां तक नए मंत्रियों का सवाल है तो भूपेंद्र चौधरी एमएलसी हैं और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही पहले पंचायती राज विभाग के मंत्री रह चुके हैं। कृष्णा पासवान फतेहपुर से तीसरी बार विधायक हैं। सुरेंद्र दिलेर अलीगढ़ की खैर सीट से विधायक हैं। अनूप प्रधान वाल्मीकि के सांसद बनने के बाद टीम योगी में कोई वाल्मीकि चेहरा नहीं था। मनोज पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। पूजा पाल कौशांबी के चायल सीट से विधायक हैं। जबकि हंसराज विश्वकर्मा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आते हैं और एमएलसी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।