Yogi Model will break back criminals Bengal as well says UP Minister Danish Ansari regarding formation BJP government बंगाल में भी योगी मॉडल से टूटेगी अपराधियों की कमर, भाजपा सरकार के गठन पर बोले यूपी के मंत्री दानिश अंसारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बंगाल में भी योगी मॉडल से टूटेगी अपराधियों की कमर, भाजपा सरकार के गठन पर बोले यूपी के मंत्री दानिश अंसारी

दानिश अंसारी ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने यूपी में कानून व्यवस्था को मजबूत किया, उसी तरह अब पश्चिम बंगाल में भी विकास और सुरक्षा का नया मॉडल लागू होगा।  

Sat, 9 May 2026 07:34 PMDinesh Rathour लखनऊ, वार्ता
share
बंगाल में भी योगी मॉडल से टूटेगी अपराधियों की कमर, भाजपा सरकार के गठन पर बोले यूपी के मंत्री दानिश अंसारी

UP Government: यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब बंगाल में भी 'योगी मॉडल' के जरिए कानून का राज स्थापित होगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राज्य में सुशासन के नए दौर की शुरुआत हो चुकी है।

भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें भगवा पटका पहनाना केवल एक सांस्कृतिक प्रतीक नहीं, बल्कि सुशासन और राष्ट्रवाद के नए संकल्प का संदेश है। दानिश अंसारी ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने यूपी में कानून व्यवस्था को मजबूत किया, उसी तरह अब पश्चिम बंगाल में भी विकास और सुरक्षा का नया मॉडल लागू होगा। उन्होंने कहा कि भगवा अब बंगाल में सुशासन और विकास की नई पहचान बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मियां तेज

2017 से पहले यूपी में भी था अपराधियों का बोलबाला

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने अपने शासनकाल में हिंदू और मुस्लिम समाज के बीच खाई पैदा करने का काम किया। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण राज्य में सामाजिक विभाजन बढ़ा और आम जनता को अत्याचार तथा भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी अपराध, दंगे, भ्रष्टाचार और माफियाओं का बोलबाला था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में व्यापक बदलाव आया। अब उसी परिवर्तन की हवा पश्चिम बंगाल में भी दिखाई दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी कैबिनेट विस्तार: न कोई हटेगा, न विभाग बदलेंगे
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट का विस्तार जल्द, आज शाम राज्यपाल से मुलाकात; ये बन सकते हैं मंत्री

ममता ने लिया केवल राजनीतिक लाभ

दानिश अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समाज को तुष्टिकरण नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और समान अवसरों की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने मुस्लिम समाज को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा और केवल राजनीतिक लाभ के लिए उनका इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य बिना किसी भेदभाव के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग तक विकास पहुंचाना है। यूपी की तरह पश्चिम बंगाल में भी विकास, सुरक्षा और सुशासन को प्राथमिकता दी जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।