cm yogi to meet governor today prospective ministers held back in capital cabinet expansion nears योगी कैबिनेट का विस्तार जल्द, आज शाम राज्यपाल से मुलाकात; ये बन सकते हैं मंत्री, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी कैबिनेट का विस्तार जल्द, आज शाम राज्यपाल से मुलाकात; ये बन सकते हैं मंत्री

विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते मंत्रिमंडल में किसी बड़े बदलाव को ठीक नहीं माना गया है। कहा जा रहा है कि सिर्फ कुछ नए चेहरों को शामिल कर मंत्रिमंडल का आकार बढ़ाया जाएगा। मंत्रिमंडल में छह नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। किसी के विभाग में परिवर्तन या किसी मंत्री को हटाए जाने की संभावना नहीं है।

Sat, 9 May 2026 05:21 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
योगी कैबिनेट का विस्तार जल्द, आज शाम राज्यपाल से मुलाकात; ये बन सकते हैं मंत्री

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार मंत्रीमंडल विस्तार की घड़ी अब बेहद करीब है। सब कुछ ठीक रहा तो एक-दो दिन में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। सूचनाओं के मुताबिक भावी मंत्रियों को संदेश मिलना शुरू हो गया है। उनसे कल लखनऊ में ही रहने को कहा गया है। इस बीच खबर है कि योगी मंत्रिमंडल में छह नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसमें न तो किसी मंत्री को हटाया जाएगा और न ही किसी के विभाग में कोई परिवर्तन किया जाएगा।

जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते मंत्रिमंडल में किसी बड़े बदलाव को ठीक नहीं माना गया है। कहा जा रहा है कि सिर्फ कुछ नए चेहरों को शामिल कर मंत्रिमंडल का आकार बढ़ाया जाएगा। विधानसभा चुनावों के करीब आकर हाईकमान किसी को नाराज नहीं करना चाहता इसलिए किसी के विभाग में परिवर्तन या किसी मंत्री को हटाए जाने की संभावना नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: बिजली विभाग के एक्सईएन की गिरफ्तारी का आदेश, वारंट जारी; जानें मामला

मंत्रिमंडल में इन्हें शामिल किए जाने की चर्चा

योगी मंत्रिमंडल में जिन नए नामों को शामिल किए जाने की चर्चा है उनमें पूजा पाल, मनोज पांडेय, सुरेंद्र दिलेर, भूपेंद्र चौधरी हैं। इनके अलावा पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, कृष्णा पासवान, संतोष सिंह, हंसराज विश्वकर्मा, आशा मौर्य के नाम भी रेस में शामिल बताए जा रहे हैं। इनके साथ ही संगठन से जुड़े ब्राह्मण चेहरे और ब्रज के एक विधायक का नाम भी चर्चा में है। अब सबको मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नेताओं के नाम सामने आने का इंतजार है ताकि नामों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग सके।

पूजा पाल के जरिए सपा को घेर सकती है भाजपा

मंत्रिमंडल विस्तार में पूजा पाल का नाम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि भाजप इस दांव से कई निशाने साध सकती है। महिला और पिछड़े वर्ग का कोटा पूरा करने के साथ ही भाजपा उन्हें सपा को घेरने के लिए सियासी हथियार के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके साथ ही योगी मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव न होने की चर्चाओं ने पार्टी के कई उम्रदराज मंत्रियों के साथ ही उनको भी राहत दे दी है, जिनके विभाग बदले जाने की चर्चाएं तेज थीं। सूत्रों के मुताबिक बीते कुछ दिनों से इनमें से कई नेता दिल्ली दरबार हो आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में तीन नहीं 10 लाख सेंट्रल फोर्स आएगी, अखिलेश ने भाजपा पर फिर बोला हमला
ये भी पढ़ें:यूपी से पकड़े गए ISI मॉड्यूल से जुड़े कई, PoK में कमांडर बनाने का दिया गया लालच
ये भी पढ़ें:उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, जल्द शुरू होगा इन दो कॉरिडोर का काम

चुनाव नजदीक होने के नाते बदलाव से बच रही पार्टी

जानकारों का कहना है कि कुछ मंत्रियों की कार्यशैली से केंद्रीय नेतृत्व नाखुश है, तो कइयों से मुख्यमंत्री नाराज हैं। लेकिन चुनाव नजदीक होने के चलते इन्हें बदलने पर फैसला नहीं हो पा रहा। पार्टी का एक वर्ग नेतृत्व को यह समझाने में काफी हद तक सफल रहा कि इस समय किसी मंत्री को हटाने से अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।