wife accuses husband of murdering son body exhumed a week later पत्नी ने पति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप, एक हफ्ते बाद कब्र से निकलवाई गई लाश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी ने पति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप, एक हफ्ते बाद कब्र से निकलवाई गई लाश

बरेली के अनिल की शादी करीब 13 साल पहले बिशारतगंज की संध्या से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे थे, जिनमें से दो जुड़वां बच्चे आराध्या और आरव की कुछ समय पहले मौत हो गई। करीब 2 महीने पहले संध्या का पति से विवाद हो गया और वह दो बच्चों, वंदना और अनमोल को लेकर अपने मायके चली गई।

Sat, 9 May 2026 10:59 PMAjay Singh संवाददाता, सिरौली/बरसेर (बरेली)
share
पत्नी ने पति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप, एक हफ्ते बाद कब्र से निकलवाई गई लाश

UP News : बच्चे की मौत होने के बाद पिता ने मां को इसकी सूचना तक नहीं दी और शव को तालाब किनारे दफन कर दिया। मां को जानकारी होने पर उसने अधिकारियों से शिकायत की तो डीएम के आदेश पर करीब एक सप्ताह बाद बच्चे का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बरेली के सिरौली के मोहल्ला गढ़ी निवासी अनिल की शादी करीब 13 साल पहले बिशारतगंज की संध्या से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे थे, जिनमें से दो जुड़वां बच्चे आराध्या और आरव की कुछ समय पहले मौत हो गई। करीब दो महीने पहले संध्या का पति से विवाद हो गया और वह दो बच्चों, वंदना और अनमोल को लेकर अपने मायके चली गई। बड़ा बेटा 10 वर्षीय कन्हैया पिता के साथ रह गया, जो दिव्यांग होने के कारण चलने में अक्षम था। 23 अप्रैल को पति बिशारतगंज गया और दोनों बच्चों को अपने साथ जबरन सिरौली ले आया जो पिता और दादा-दादी के पास रहने लगे। इसी बीच तीन मई को 10 वर्षीय कन्हैया की घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने मोहल्ले वालों को बताया कि बीमारी के चलते उसकी मौत हुई और शव को गांव के बाहर तालाब किनारे दफन कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन शिक्षकों को मूल तैनाती पर जाना होगा वापस, नया आदेश जारी

बच्चों से जानकारी मिलने पर की शिकायत

चर्चा है कि कन्हैया की मौत के बाद उसकी मां संध्या को अन्य बच्चों से जानकारी मिली कि पिता ने टब में डुबाकर उसकी हत्या की है और शव को तालाब किनारे दफन कर दिया। इस पर संध्या ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की तो शव को कब्र से निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। डीएम अविनाश सिंह की अनुमति के बाद शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाने की अनुमति मिल गई।

पानी हटाकर निकाला गया शव

बारिश हो जाने के कारण तालाब में पानी का स्तर बढ़ गया था। डीएम से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को और शनिवार को तालाब से पानी निकालने के बाद नायब तहसीलदार दीपक कुमार व एसओ विनोद कुमार की मौजूदगी में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जेसीबी से खुदाई करवाकर पांच घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव कब्र से बाहर निकाला। इस दौरान वहां पर तमाम लोगों की भीड़ जमा रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बुलडोजर ऐक्शन, मुरादाबाद में 44 साल पुराने मदरसे को MDA ने कराया ध्वस्त
ये भी पढ़ें:यूपी: बिजली विभाग के एक्सईएन की गिरफ्तारी का आदेश, वारंट जारी; जानें मामला
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में 13-14 मई को फिर आंधी-बारिश का अलर्ट; इस दिन से सताएगा नौतपा

पुलिस की जांच में भी संदेह के घेरे में पिता

संध्या की शिकायत के बाद पुलिस ने पिता के साथ रह रहे दो अन्य बच्चों से कन्हैया की मौत के बारे में जानकारी ली तो तमाम संदिग्ध बातें सामने आईं। इस पर पुलिस ने अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया तो शव को कब्र से निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस कन्हैया के पिता अनिल से भी पूछताछ कर रही है।

क्या बोली पुलिस

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने कहा कि महिला ने अपने पति पर बेटे को टब में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शनिवार को शव कब्र से निकलवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।