up weather another storm and rain alert issued for may 13-14 nautapa will begin to plague the region from 20th may UP Weather: यूपी में 13-14 मई को फिर आंधी-बारिश का अलर्ट; इस दिन से सताएगा नौतपा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में 13-14 मई को फिर आंधी-बारिश का अलर्ट; इस दिन से सताएगा नौतपा

20 मई तक पश्चिमी विक्षोभ रुक जाएंगे। तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी। लू बढ़ते ही तापमान में भी वृद्धि होगी। 25 मई से प्रदेश में नौतपा की शुरुआत हो जाएगी तब तक तपिश भरी गर्मी अपने पीक पर होगी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करे तो शुरू के नौ दिन नौतपा माना जाता है।

Sat, 9 May 2026 07:37 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर
share
UP Weather: यूपी में 13-14 मई को फिर आंधी-बारिश का अलर्ट; इस दिन से सताएगा नौतपा

UP Weather : एक नया पश्चिमी विक्षोभ रविवार को दस्तक देने की तैयारी में है लेकिन इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में देर से पड़ेगा। शहर में इससे 13 और 14 मई को आंधी-पानी की संभावना जताई जा रही है। 15 तक फिलहाल राहत बनी रहेगी लेकिन 20 के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। इस बार नौतपा के बहुत तपने की संभावना है। शनिवार को दिन-रात का तापमान बढ़ा। अधिकतम तापमान 35.2 से बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। इसी तरह रात का तापमान 18.2 से बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात के तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 20 मई तक पश्चिमी विक्षोभ रुक जाएंगे और तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी। लू बढ़ते ही तापमान में भी वृद्धि होगी। 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो जाएगी तब तक तपिश भरी गर्मी अपने पीक पर होगी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करे तो शुरू के नौ दिन नौतपा माना जाता है। विशेषज्ञों की राय में इस बार तब गर्मी पीक पर हो सकती है। तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि 15 से 20 मई तक पश्चिमी विक्षोभ थमने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो नौतपा में गर्मी चरम पर होगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि अभी आसमान साफ है लेकिन दो-तीन दिन बाद बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। अभी तो बारिश की संभावना नहीं है लेकिन 13 और 14 को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: फेसबुक पर बनी गर्लफ्रेंड ने बना दिया कंगाल, बिटकॉइन के नाम पर ठग लिए 1 करोड़

सेहत पर भारी पड़ रहा मौसम

बारिश होने के बाद तापमान में करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ रहा है। इससे शरीर पर असर पड़ रहा है। तापमान के उतार-चढ़ाव से मासपेशियों में सिकुड़न और फैलाव हो रहा है। इससे शरीर दर्द जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं। साथ में बारिश के बाद संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ा है। पेट संबंधी संक्रमण भी बढ़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल, जमकर हुई पत्थरबाजी
ये भी पढ़ें:यूपी: ईंट भट्ठे पर हादसा, गड्ढे में डूबकर 3 बच्चों की मौत; योगी ने दौड़ाए अफसर
ये भी पढ़ें:यूपी: बिजली विभाग के एक्सईएन की गिरफ्तारी का आदेश, वारंट जारी; जानें मामला

15 तक सधा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक 15 मई तक बादल छाए रहने, आंधी और बारिश होने के कारण तापमान में अधिक बढ़ोत्तरी नहीं होगी। यह 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके बाद आसमान साफ होने की उम्मीद है। तब दिन का पारा 40 से 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। यानि तेज गर्मी का एहसास मध्य मई के बाद होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।