why demand for replacement electricity meters for 7 million consumers in up arisen matter reached regulatory commission यूपी में क्यों उठी 70 लाख उपभोक्ताओं के बिजली मीटर बदलने की मांग ? नियामक आयोग पहुंचा मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में क्यों उठी 70 लाख उपभोक्ताओं के बिजली मीटर बदलने की मांग ? नियामक आयोग पहुंचा मामला

याचिका में उपभोक्ता परिषद प्रीपेड किए गए 70 लाख से ज्यादा बिजली मीटरों को तत्काल पोस्टपेड में बदलने की मांग की है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग से मांग की है कि वह इस संबंध में तत्काल बिजली कंपनियों और पावर कॉरपोरेशन को आदेश जारी करे।

Wed, 8 April 2026 09:09 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में क्यों उठी 70 लाख उपभोक्ताओं के बिजली मीटर बदलने की मांग ? नियामक आयोग पहुंचा मामला

UP Electricity News: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के मीटर पोस्टपेड से जबरन प्रीपेड किए गए मीटरों का मामला नियामक आयोग पहुंच गया है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आयोग में लोकमहत्व प्रस्ताव दाखिल किया है। सूत्र बताते हैं कि उधर पावर कॉरपोरेशन में मीटरों को प्रीपेड किए जाने और प्रीपेड मोड में ही नया कनेक्शन दिए जाने के आदेश को वापस लेने की तैयारी कर रहा है।

याचिका में उपभोक्ता परिषद प्रीपेड किए गए 70 लाख से ज्यादा मीटरों को तत्काल पोस्टपेड में बदलने की मांग की है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग से मांग की है कि वह इस संबंध में तत्काल बिजली कंपनियों और पावर कॉरपोरेशन को आदेश जारी करे। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा नई अधिसूचना जारी किए जाने के आठ दिन बाद भी प्रीपेड मोड में ही नए कनेक्शन देना केंद्र सरकार के आदेशों की स्पष्ट अवहेलना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर तबादले, 5 आईएएस अफसर इधर से उधर; वेटिंग लिस्ट से 2 को मिली तैनाती

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते आयोग ने बिजली कंपनियों को स्पष्ट निर्देश नहीं दिए तो उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी झेलनी होगी और वे केंद्र द्वारा दिए गए आदेशों का लाभ पाने से वंचित रह जाएंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान आने के बाद से ही उपभोक्ता बिजली केंद्रों पर पहुंच कर मीटर पोस्टपेड कराने की दरख्वास्त दे रहे हैं। सिलसिला जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: गन्ना किसानों के लिए गुड न्यूज, बिचौलियों का काम खत्म; पहली बार ये इंतजाम
ये भी पढ़ें:यूपी: इस जिले में स्मार्ट मीटर में मिला फॉल्ट, चेक मीटर ने खोला बिल बढ़ने का राज
ये भी पढ़ें:ड्रोन से रेकी और मुखबिरी के बाद पुलिस ने पकड़ा ‘मिनी जामताड़ा’, 20 ठग गिरफ्तार

अवमानना नोटिस पर मांगा जवाब

नियामक आयोग ने पावर कॉरपोरेशन और केस्को से अवमानना नोटिस पर भी सात दिनों में जवाब मांगा है। कानपुर में टैरिफ पर सुनवाई के दौरान उपभोक्ता परिषद ने विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करने पर अवमानना याचिका दाखिल की थी। इसी धारा के तहत ही उपभोक्ताओं को प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर चुनने का विकल्प दिया गया है। हाल ही में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इस धारा पर स्पष्ट किया था। इसके अलावा सीईए ने नई अधिसूचना में स्मार्ट मीटरों के प्रीपेड होने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।