good news for sugarcane farmers in up work of middlemen ended for the first time digital information on sugarcane seed यूपी के गन्ना किसानों के लिए गुड न्यूज, बिचौलियों का काम खत्म; प्रदेश में पहली बार हुआ ये इंतजाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के गन्ना किसानों के लिए गुड न्यूज, बिचौलियों का काम खत्म; प्रदेश में पहली बार हुआ ये इंतजाम

कोई भी गन्ना किसान विभागीय वेबसाइट पर जाकर बीज टैब पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकता है। किसान अपने क्षेत्र के नजदीकी चीनी मिल या सरकारी गन्ना बीज नर्सरी में उपलब्ध बीज की सटीक मात्रा की जानकारी को घर बैठे ऑनलाइन देख सकेगें। यह व्यवस्था विभाग द्वारा पहली बार लागू की गई है।

Wed, 8 April 2026 07:42 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी के गन्ना किसानों के लिए गुड न्यूज, बिचौलियों का काम खत्म; प्रदेश में पहली बार हुआ ये इंतजाम

उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए गुड न्यूज है। पहली बार गन्ना किसानों के लिए गन्ना बीज उपलब्धता की डिजिटल जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। गन्ना विकास विभाग ने निकटतम गन्ना बीज धारक किसान, गन्ना किस्म और मात्रा विवरण तथा गन्ना बीज की उपलब्धता से जुड़ी समस्त जानकारी विभागीय वेबसाइट पर लाइव कर दी है। कोई भी गन्ना किसान विभागीय वेबसाइट https://enquiry.caneup.in/ पर जाकर बीज टैब पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकता है। गन्ना किसान अपने क्षेत्र के नजदीकी चीनी मिल या सरकारी गन्ना बीज नर्सरी में उपलब्ध बीज की सटीक मात्रा की जानकारी को घर बैठे ऑनलाइन देख सकेगें। यह व्यवस्था विभाग द्वारा पहली बार लागू की गई है। ऑनलाइन व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य किसान को नजदीकी बीज उपलब्धता बताना, बीज वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना तथा किसानों को बिचौलियों से बचाना है। पोर्टल पर उपलब्ध संस्तुत बीज गन्ना किस्मों से ही संबंधित होने के कारण किसानों को धोखाधड़ी से मुक्ति मिलेगी। किसान को ऑनलाइन पोर्टल चलाने में समस्या आती है, तो वे वेबसाइट पर दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर या अपने क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क करके भी समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और राज्य मंत्री संजय गंगवार के मार्गदर्शन में गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश की अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास वीना कुमारी ने बताया कि गन्ना बुवाई के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गन्ना किसानों को स्वस्थ और रोग रोधी उन्नत प्रजाति के प्रमाणित गन्ना बीज उपलब्ध कराना विभाग की पहली प्राथमिकता है। तत्क्रम में गन्ना बीज उपलब्धता की चीनी मिलवार, समितिवार और कृषकवार सूचनाओं को सरल और सुगम जानकारी के उद्देश्य से विभाग द्वारा इसे वेबसाइट पर उपलब्ध कराकर डिजिटल प्रणाली को विकसित किया गया है। गन्ना किसानों को ऑनलाइन अपने निकटतम गन्ना बीज धारक किसानों, गन्ना किस्मों और मात्रा का विवरण तथा गन्ना बीज की उपलब्धता से जुड़ी समस्त जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गयी है। जिससे किसान घर बैठे ही गन्ना बीज किस्मों का चयन और उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस शहर में 3 टाउनशिप को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी घर की बुकिंग

गन्ना विकास विभाग द्वारा पोर्टल पर संस्तुत गन्ना किस्मों के विस्तृत विवरण भी उपलब्ध कराये गये हैं, जिसे देखकर किसान अपनी आवश्यकता और क्षेत्रीय परिस्थितियों के अनुसार वांछित गन्ना किस्मों के बीज का चयन कर सकेगें और संबंधित निकटवर्ती किसान से संम्पर्क कर बीज प्राप्त कर सकेगें। गन्ना किसान अपने नजदीकी चीनी मिल या सरकारी गन्ना बीज नर्सरी में उपलब्ध बीज के संबंध में विभागीय वेबसाइट पर जाकर बीज टैब पर क्लिक कर समस्त सूचना प्राप्त कर सकते हैं। यह व्यवस्था विभाग द्वारा पहली बार लागू की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जासूसी नेटवर्क पर ATS का धावा, महिला समेत 5 को पकड़ा; पूछताछ के बाद 3 को छोड़ा
ये भी पढ़ें:यूपी को मिले 21 नए IAS अधिकारी, अलग-अलग जिलों में तैनाती; देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:योगी सरकार 25 लाख युवाओं को मुफ्त में देगी टैबलेट, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पास

गन्ना विकास विभाग द्वारा बताया गया है कि ऑनलाइन व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य किसानों को अपने निकटतम गन्ना बीज धारक किसान की जानकारी देना और गन्ना किस्म व मात्रा विवरण उपलब्ध कराने के साथ ही बीज वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना है। इसके साथ ही किसानों को बिचौलियों से बचाना है। पोर्टल पर उपलब्ध गन्ना बीज संस्तुत गन्ना किस्मों से ही संबंधित होने के कारण किसानों को धोखाधड़ी से मुक्ति मिलेगी। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बीज की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और किसानों को बीज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। गन्ना किसानों को ऑनलाइन पोर्टल चलाने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे वेबसाइट पर दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-121-3203 या अपने क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।