up ias transfers again five officers transferred two posted from waiting list यूपी में फिर तबादले, 5 आईएएस अफसर इधर से उधर; वेटिंग लिस्ट से 2 को मिली तैनाती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में फिर तबादले, 5 आईएएस अफसर इधर से उधर; वेटिंग लिस्ट से 2 को मिली तैनाती

वेटिंग लिस्ट में रहीं गुंजन द्विवेदी को मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (गामीण) के पद पर नई तैनाती मिली है। वहीं रत्नेश सिंह को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ में अपर निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। इनके अलावा तीन अन्य आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

Wed, 8 April 2026 08:25 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में फिर तबादले, 5 आईएएस अफसर इधर से उधर; वेटिंग लिस्ट से 2 को मिली तैनाती

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए योगी सरकार लगातार ऐक्शन मोड में है। इस दौरान आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के लगातार ट्रांसफर हो रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर पांच आईएएस अधिकारियों को तबादले की लिस्ट जारी की गई। इनमें प्रतीक्षा सूची (Waiting List) में रहे दो अधिकारियों के भी नाम हैं।

तबादला सूची के अनुसार प्रतीक्षा सूची में रहीं गुंजन द्विवेदी को मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (गामीण) के पद पर नई तैनाती मिली है। वहीं प्रतीक्षा सूची में रहे रत्नेश सिंह को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ में अपर निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। प्रतीक्षा सूची से इन दो अधिकारियों के अलावा तीन अन्य आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के सचिव रहे अशोक कुमार का नाम भी शामिल है। उन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव के पद से विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: गन्ना किसानों के लिए गुड न्यूज, बिचौलियों का काम खत्म; पहली बार ये इंतजाम

उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव और डा.राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलसचिव गिरिजेश कुमार त्यागी का भी ट्रांसफर हो गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज में सचिव के पद पर नई तैनाती मिली है। इसके साथ ही जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग की विशेष सचिव रहीं अनीता वर्मा सिंह को भी नई तैनाती दी गई है। उन्हें विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन और कुलसचिव डा.राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: इस जिले में स्मार्ट मीटर में मिला फॉल्ट, चेक मीटर ने खोला बिल बढ़ने का राज
ये भी पढ़ें:ड्रोन से रेकी और मुखबिरी के बाद पुलिस ने पकड़ा ‘मिनी जामताड़ा’, 20 ठग गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:यूपी : इस जिले में LPG सिलेंडरों की सप्लाई कुछ सुधरी, कई एजेंसियों पर अब भी कतार

यूपी को मिले हैं 21 नए आईएएस अधिकारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश को जल्द ही 21 नए ट्रेनी आईएएस अधिकारी भी मिलने वाले हैं। 17 अप्रैल को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 की समाप्ति के बाद 2025 बैच के इन प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को सहायक मिजस्ट्रेट और सहायक कलेक्टर के रूप में अलग-अलग जिलों में भेजा जाएगा। यूपी सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी किया था। पत्र में अधिकारियों के नाम और उन्हें आवंटित किए गए जिलों के बारे में जानकारी दी गई थी। पत्र के अनुसार इन प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का प्रोफेशन कोर्स फेज-1 17 अप्रैल 2026 को पूरा होगा। इसके बाद इन्हें जिलों में प्रशिक्षण हेतु तैनात किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।