कौन हैं IAS मधुसूदन हुल्गी? CM योगी के कार्यक्रम में ऐसा दौड़े DM कि हैरान रह गए लोग; देखें वीडियो
शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ देवरिया के भीमपुर में आए थे। उनके कार्यक्रम के दौरान देवरिया के डीएम के दौड़ने का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एक वीडियो में डीएम सड़क पर गिरे खाली रैपर को खुद उठाकर किनारे फेंकते नजर आ रहे हैं। डीएम मधुसूदन हुल्गी अचानक चर्चा में आ गए हैं।

IAS Madhusudan Hulgi : उत्तर प्रदेश के देवरिया के डीएम आईएएस मधुसूदन हुल्गी अचानक चर्चा में आ गए हैं। शुक्रवार को देवरिया पहुंचे सीएम योगी के कार्यक्रम में उन्होंने ऐसी दौड़ लगाई जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। इसके साथ ही डीएम की शालीनता का कायल भी। सोशल मीडिया पर डीएम मधुसूदन हुल्गी के वीडियो छा गए हैं। वह कभी दौड़-दौड़ कर यातायात व्यवस्था संभालते दिखते हैं तो कभी सड़क से पानी की बोतल का रैपर खुद ही उठाकर फेंकते हुए। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर जब कार्यक्रम स्थल पर उतरने लगा तो उस समय डीएम हेलीपैड से काफी दूर थे। सीएम का हेलीकॉप्टर उतरने से पहले वहां पहुंचने के लिए डीएम ने इतनी तेज दौड़ लगा दी कि देखने वाले आश्चर्य से भर गए। डीएम के पीछे-पीछे अर्दली और गनर भी दौड़ते दिखे लेकिन कोई डीएम की रफ्तार को मैच नहीं कर पाया। हेलीपैड पर पहुंचकर डीएम ने प्रोटोकॉल के तहत सीएम योगी को रिसीव किया।
शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ देवरिया के भीमपुर में आए थे। उन्होंने 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उनके जाने के बाद अब देवरिया के जिलाधिकारी चर्चा में आ गए हैं। उन्हें चर्चा में लाने वाले तीन वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। एक वीडियो में वह सड़क पर गिरे खाली रैपर को उठाकर किनारे फेंकते नजर आ रहे हैं। वह सभा में पहुंचने वाले लोगों को अंदर उचित स्थान पर पहुंचाने के लिए अपने मातहतों को निर्देशित कर रहे हैं। वहीं एक वीडियो में डीएम देवरिया-कसया रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सड़क पर यातायात व्यवस्था संभालते दिखते हैं। बताया जा रहा है इसी समय मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर कार्यक्रम स्थल पर लैंड करने लगता है।
उस वक्त डीएम हेलीपैड से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर थे। हेलीकॉप्टर लैंड करने से पहले वहां पहुंचने के लिए डीएम ने दौड़ लगा दी। उनके पीछे अर्दली और गनर भी दौड़े लेकिन साफ दिख रहा था कि डीएम की रफ्तार को मैच करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। सीएम योगी के वापस जाने के बाद देवरिया में दिन भर डीएम की शालीनता, सहजता और उनकी दौड़ की चर्चा होती रही।
2015 बैच के आईएएस हैं मधुसूदन हुल्गी
देवरिया के मौजूदा डीएम मधुसूदन हुल्गी 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं। मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले मधुसूदन हुल्गी का जन्म छह अप्रैल 1986 को हुआ था। उन्होंने आईआईटी से केमिकल इंजीनियर में स्नातक किया। इसके बाद भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। मधुसूदन हुल्गी ने जेएनयू से लोक प्रबंधन में कला स्नातकोत्तर की उपाधि भी ली है। 5 मई 2026 को देवरिया में डीएम के पद पर तैनाती से पहले मुधसूदन हुल्गी सीएम ऑफस में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे।
उनकी पहली तैनाती यूपी के महोबा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी। इसके अलावा वह अयोध्या के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सुल्तानपुर और वाराणसी के सीडीओ और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मधुसूदन हुल्गी दिसंबर 2022 में सर्व शिक्षा अभियान में एडिशनल स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाए गए थे। डीएम के रूप में उन्हें पहली तैनाती साल 2024 में कौशांबी में मिली थी। 2025 में उन्हें सीएम कार्यालय में विशेष सचिव और आवास विकास परिषद मतें अपर आवास आयुक्त नियुक्त किया गया था।




साइन इन