1 lakh 50 thousand jobs in up economy to grow to rs 5 lakh crore cm yogi speaks on data centre cluster यूपी में 1.5 लाख को नौकरी, 5 लाख करोड़ की होगी इकोनॉमी, डाटा सेंटर क्लस्टर पर बोले योगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 1.5 लाख को नौकरी, 5 लाख करोड़ की होगी इकोनॉमी, डाटा सेंटर क्लस्टर पर बोले योगी

सीएम योगी ने बुधवार को प्रदेश के भविष्य की अर्थव्यवस्था से जुड़े 3 महत्वपूर्ण विषयों, उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर क्लस्टर , प्रोजेक्ट गंगा तथा गेहूं के इन-हाउस प्रसंस्करण को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। कहा कि UPDCC से प्रदेश के अन्य हिस्सों को भी जोड़ा जाना चाहिए।

Wed, 20 May 2026 06:33 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में 1.5 लाख को नौकरी, 5 लाख करोड़ की होगी इकोनॉमी, डाटा सेंटर क्लस्टर पर बोले योगी

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर (यूपीडीसीसी) की समीक्षा करते हुए कहा कि यह परियोजना यूपी के एआई मिशन की बुनियादी संरचना तैयार करेगी। डाटा सेंटर क्लस्टर केवल एनसीआर क्षेत्र तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रदेश के अन्य हिस्सों को भी इससे जोड़ा जाए। इसकी शुरुआत बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र से की जा सकती है। यहां बड़े पैमाने पर भूमि उपलब्ध है। टाटा समूह सहित बड़ी टेक कंपनियों से संवाद स्थापित कर लखनऊ को ‘एआई सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए। इससे वर्ष 2040 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था, 1.5 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और 5 गीगावॉट एआई कंप्यूट कॉरिडोर विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रदेश के भविष्य की अर्थव्यवस्था से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विषयों, उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर क्लस्टर (यूपीडीसीसी), प्रोजेक्ट गंगा तथा गेहूं के इन-हाउस प्रसंस्करण को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री को बैठक में बताया गया कि यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर प्रदेश को भारत और ग्लोबल साउथ का सबसे बड़ा एआई कंप्यूट पावर सेंटर बनाने की दीर्घकालिक रणनीति है। इससे यूपी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई-टेक डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनाना है। प्रस्तुतीकरण में कहा गया कि यह केवल एक परियोजना नहीं बल्कि अगले 50 वर्षों के लिए यूपी की नई आर्थिक संरचना का खाका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी ने मंडी टैक्स सिस्टम में सुधार का दिया आदेश, अल नीनो को लेकर चेताया भी

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2040 तक दुनिया की नई अर्थव्यवस्था एआई, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे ‘फ्यूचर एरेना’ के इर्द-गिर्द विकसित होगी, जिनका संयुक्त वैश्विक बाजार 29 से 48 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। भारत के लिए एआई सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज, क्लाउड सर्विसेज, साइबर सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर्स, एयरोस्पेस और ईवी जैसे सेक्टर भविष्य के प्रमुख आर्थिक इंजन होंगे।

यूपी का इनलैंड लोकेशन समुद्री जोखिमों और चक्रवातों से सुरक्षित है। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से तेजी से विकसित हो रहे हैं। आईआईटी कानपुर, एनआईटी प्रयागराज और 50 से अधिक इंजीनियरिंग संस्थानों के कारण राज्य में विशाल तकनीकी प्रतिभा उपलब्ध है। यूपी को ‘एशिया का मोस्ट सिक्योर, स्केलेबल एवं कनेक्टेड इनलैंड एआई टेरिटरी’ बताया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में 10 लाख से अधिक वोटरों की जांच, आयोग ने भेजी लिस्ट
ये भी पढ़ें:यूपी भाजपा में बड़े चेहरों की होगी एंट्री, जाति से परे क्या सोच रही; जिसके चर्चे
ये भी पढ़ें:यूपी के 11 शहरों में आग उगल रहा सूरज, जहां सबसे ज्यादा गर्मी वहां कैसा है हाल?

देश के लगभग सभी प्रमुख फाइबर नेटवर्क यूपी से होकर गुजरते हैं और राज्य भारत के सभी समुद्री केबल लैंडिंग पॉइंट्स से जुड़ा हुआ है। राज्य के भीतर 5 मिलीसेकंड से कम लेटेंसी तथा मुंबई और चेन्नई जैसे डिजिटल हब तक 5–12 मिलीसेकंड कनेक्टिविटी उपलब्ध है। वैश्विक टेक कंपनियों के लिए यूपी कम लागत, बेहतर स्केलेबिलिटी और अधिक नेटवर्क रिडंडेंसी वाला आदर्श एआई इंफ्रास्ट्रक्चर हब है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।