uttar pradesh girl brutalized dead body found hanging from a tree private parts injured clothes found soaked in blood यूपी में पेड़ से लटकती मिली लड़की की लाश, प्राइवेट पार्ट पर घाव; पास पड़े थे खून से लथपथ कपड़े, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में पेड़ से लटकती मिली लड़की की लाश, प्राइवेट पार्ट पर घाव; पास पड़े थे खून से लथपथ कपड़े

लड़की शनिवार रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। रात दो बजे के करीब वह चारपाई पर नहीं दिखी तो उसकी मां ने सोचा लधुशंका के लिए गई होगी। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे, तब भी लड़की गायब थी। लड़की को घर से गायब देख घर में हर कोई परेशान हो गया। लड़की की तलाश होने लगी। तभी उसका शव पेड़ से लटकता मिला।

Mon, 27 April 2026 12:27 PMAjay Singh संवाददाता, कुंडा (प्रतापगढ़)
share
यूपी में पेड़ से लटकती मिली लड़की की लाश, प्राइवेट पार्ट पर घाव; पास पड़े थे खून से लथपथ कपड़े

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शनिवार रात घर के बरामदे में सोयी लड़की का शव रविवार सुबह 200 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। उसके शरीर पर मिट्टी और जख्म देख आसपास छानबीन हुई तो खून से सने वस्त्र और कुछ ऐसे सामान मिले जिससे आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शक के आधार पर लड़की के प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान प्राइवेट पार्ट पर गंभीर घाव मिलने पर दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड तैयार की गई है।

प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की 19 वर्षीय लड़की शनिवार रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। मिली जानकारी के अनुसार रात दो बजे के करीब वह चारपाई पर नहीं दिखी तो उसकी मां ने सोचा लधुशंका के लिए गई होगी। ऐसा सोचकर मां सो गई। लेकिन सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे, तब भी लड़की गायब थी। लड़की को घर से गायब देख घर में हर कोई परेशान हो गया। लड़की की चारों तरफ खोजबीन होने लगी। इसी दौरान घर से करीब 200 मीटर दूर आम के पेड़ से लड़की का शव करीब ही स्थित बेलखरिया धाम पर चढ़े झंडे से लटका मिला। शव देखते ही हर कोई सकते में आ गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने शव को पेड़ से उतार कर पुलिस को सूचना दी। एसओ नरेंद्र सिंह के साथ सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता मौके पर पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन के बेटे की शर्मनाक करतूत, युवती का नहाते समय बनाया वीडियो; कई बार किया रेप

पूछताछ में पता चला कि घटना स्थल के करीब में ही एक स्थान पर कंडोम, खून से सना लेडीज अंडर गार्मेंट मिला है। वहां पैरों के निशान देख जोर-जबरदस्ती और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिवार के लोगों का मोबाइल कॉल डिटेल खंगाला। इसके बाद लड़की के एक सजातीय कथित प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया। कथित प्रेमी से पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस घटना में शामिल होने के शक पर एक अन्दर युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार लड़कों ने नाबालिग संग बारी-बारी किया रेप, खंडहर मकान में छोड़कर भागे
ये भी पढ़ें:कलयुगी भाई ने सौतेली नाबालिग बहन से किया रेप, पिता के रिएक्शन से सब रह गए हैरान
ये भी पढ़ें:मासूम से रेप का आरोपी कस्टडी से फरार, DNA टेस्ट के लिए अस्पताल ले गई थी पुलिस

क्या बोली पुलिस

एसपी दीपक भूकर ने कहा कि युवती की हत्या में अहम सुराग मिलने के बाद आरोपी चिह्नित कर लिए गए हैं। आरोपी फोन पर बातचीत करने के बाद एक अन्य युवक के साथ आया था। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।