sister s son s shameful act video of young woman bathing rapes her multiple times बहन के बेटे की शर्मनाक करतूत, युवती का नहाते समय बना लिया वीडियो; कई बार किया रेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बहन के बेटे की शर्मनाक करतूत, युवती का नहाते समय बना लिया वीडियो; कई बार किया रेप

बहन के बेटे ने युवती का नहाते समय वीडियो बना लिया। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया। उसका भी वीडियो बनाने के बाद आरोपी आए दिन उससे रेप करने लगा। युवती का रिश्ता कहीं तय हुआ तो अश्लील वीडियो-फोटो की जानकारी देकर लड़केवालों को देकर शादी तुड़वा दी।

Sun, 26 April 2026 10:16 AMAjay Singh मुख्य संवाददाता, बरेली
share
बहन के बेटे की शर्मनाक करतूत, युवती का नहाते समय बना लिया वीडियो; कई बार किया रेप

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बहन के बेटे की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। इस शख्स ने युवती का नहाते समय वीडियो बना लिया और फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया। उसका भी वीडियो बनाने के बाद आरोपी आए दिन उससे रेप करने लगा। जब युवती का रिश्ता कहीं तय हुआ तो आरोपी ने अश्लील वीडियो-फोटो की जानकारी देकर शादी तुड़वा दी। तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से इसका शिकायत की। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस, थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसकी बहन का बेटा है और उसके घर आना-जाना था। करीब दो साल पहले आरोपी चुपके से घर में घुस आया और नहाते समय उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। युवती का नहाते समय का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंह पर बर्थडे केक लगाने पर कहासुनी, सभासद के 2 भाई-भतीजे को सिर में मारी गोली

एक दिन उसने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध बनाने का भी वीडियो और फोटो बना लिया। फिर वह अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इस ब्लैकमेलिंग के आधार पर वह युवती से बार-बार रेप करने लगा। बदनामी के डर से युवती चुप रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे रिकॉर्ड समय में तैयार, 12 जिलों को कनेक्टिविटी; UP को नई रफ्तार
ये भी पढ़ें:यूपी ट्रिपल मर्डर: सभासद के भाई-भतीजे और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या
ये भी पढ़ें:यूपी में जानलेवा बनी पुलिसवालों की थार, स्कूटी सवार रिटायर रजिस्ट्रार को रौंदा

13 जून को तय थी शादी, युवक ने तुड़वाई

इसी बीच फरीदपुर में युवती का रिश्ता तय हो गया। उसके निकाह के लिए 13 जून की तारीख तय हुई। इसकी जानकारी होने पर आरोपी युवक ने लड़का पक्ष के यहां पहुंच गया। उसने युवती के अश्लील वीडियो और फोटो की जानकारी लड़का पक्ष को देते हुए लड़की का रिश्ता तुड़वा दिया। रिश्ता टूट जाने पर युवती के सब्र का बांध जवाब दे गया। उसने पुलिस से इस मामले की शिकायत की। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।