four boys raped a minor then left her in a ruined house and fled चार लड़कों ने नाबालिग संग बारी-बारी किया रेप, खंडहर मकान में छोड़कर भागे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चार लड़कों ने नाबालिग संग बारी-बारी किया रेप, खंडहर मकान में छोड़कर भागे

25 अप्रैल की सुबह किशोरी द्वारा बताई बात से परिजनों के होड उड़ गए। किशोरी ने बताया कि चार युवकों ने उसके साथ रेप किया है। खैर पुलिस ने आरोपित के घर दबिश दी और पूछताछ के लिए उसके पिता को हिरासत में ले लिया। किशोरी के पिता ने एक नामजद के खिलाफ अपहरण व अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कराया है।

Sun, 26 April 2026 02:46 PMAjay Singh संवाददाता, खैर (अलीगढ़)
share
चार लड़कों ने नाबालिग संग बारी-बारी किया रेप, खंडहर मकान में छोड़कर भागे

UP News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के खैर कस्बे में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चार युवकों ने चौदह वर्षीय किशोरी के साथ बारी बारी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। किशोरी को बेहोश देख युवक खंडहर नुमा मकान में छोडकर भाग गए। मामले में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी मुआइना कराया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए खैर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

खैर के एक मोहल्ला में किराये के मकान की दूसरी मंजिल पर चौदह वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ रहती है। मकान के बराबर ही एक खंडहर मकान है। किशोरी 24 अप्रैल की रात्रि दस बजे घर से अचानक लापता हो गई। जानकारी पर परिजनों ने किशोरी के तलाश किया किन्तु कोई सुराग नही मिला। किशोरी के न मिलने पर परिजन परिचित संग्रामपुर निवासी युवक के घर पहुंचे तो युवक ने बताया कि हो सकता है किशोरी बराबर में स्थित खंडहर मकान में हो। आकर देखा तो किशोरी खंडहर मकान में बेहोशी की हालत में थी। तत्काल खैर पुलिस को सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे पर इन 2 जिलों में बनेंगे 3 इंटरचेंज, 90 ब्रिज और अंडरपास

खैर पुलिस ने आरोपी के पिता को लिया हिरासत में

25 अप्रैल की सुबह जब किशोरी को होश आया तो किशोरी द्वारा बताई बात से परिजनों के होड उड़ गए। किशोरी ने बताया कि चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सूचना पर खैर पुलिस ने आरोपित के घर दबिश दी तथा पूछताछ के लिए आरोपित के पिता को हिरासत में ले लिया। किशोरी के पिता ने एक नामजद के खिलाफ अपहरण व अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कराया है। बाद में पुलिस अभिरक्षा में किशोरी का डाक्टरी मुआइना कराया गया। जहां किशोरी ने पूरी घटना परिजनों को विस्तार से बताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे रिकॉर्ड समय में तैयार, 12 जिलों को कनेक्टिविटी; UP को नई रफ्तार

क्या बोली पुलिस

इंस्पेक्टर खैर रितेश कुमार ने बताया कि किशोरी के बयान और डाक्टरी के आधार पर अग्रिम कार्रवाही की जाएगी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज के आधार पर आरोपितों के यहां दबिश दी रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कलयुगी भाई ने सौतेली नाबालिग बहन से किया रेप, पिता के रिएक्शन से सब रह गए हैरान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।