कलयुगी भाई ने सौतेली नाबालिग बहन से किया रेप, पिता के रिएक्शन से सब रह गए हैरान
उसकी शादी करीब दस साल पहले हुई थी। पति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिनसे तीन बच्चे थे। महिला के अनुसार उसका सौतेला बेटा 16 साल की उसकी बेटी के साथ काफी समय से छेड़छाड़ करता था। पहले परिवार ने इसे भाई-बहन का मामला समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन बाद में आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सौतेले भाई ने अपनी नाबालिग सौतेली बहन को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप कर दिया। रेप की इस घटना के बाद सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रिएक्शन पिता का रहा। पीड़िता की मां का आरोप है कि इस घटना का विरोध करने पर पति ने अपने आरोपित बेटे के खिलाफ कार्रवाई की पहल करने की बजाए उल्टे उसे ही पीट दिया। महिला ने पति के अलावा कुछ रिश्तेदारों पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ के थाना सिम्भावली में महिला ने दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब दस साल पहले हुई थी। पति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिनसे तीन बच्चे थे। महिला के अनुसार उसका सौतेला बेटा, उसकी 16 वर्षीय पुत्री से काफी समय से छेड़छाड़ करता था। पहले परिवार ने इसे भाई-बहन का मामला समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन बाद में आरोपी ने बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि आरोपी ने बहन से रेप करने बाद उसे धमकी भी दी। उसने बहन को धमकाया कि घटना किसी को बताने पर जान से मार देगा और फोटो-वीडियो वायरल कर देगा। डर-सहमी लडकी ने किसी के सामने अपना मुंह नहीं खोला लेकिन मौसी से अपनी पीड़ा साझा की। मौसी ने लड़की की मां को इस बारे में बताया तो महिला ने अपने सौतेले बेटे का विरोध कर दिया। इस मामले को लेकर महिला ने पति से शिकायत की और कार्रवाई की बात की तो पति भड़क गया। आरोप है कि उसने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की।
क्या बोली पुलिस
सिम्भावली के थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन