up police encounter two criminals carrying a bounty on their head who robbed 18 women killed two policemen also injured यूपी में फिर एनकाउंटर : 18 महिलाओं से लूटने वाले 2 इनामी बदमाश ढेर; 2 सिपाही घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में फिर एनकाउंटर : 18 महिलाओं से लूटने वाले 2 इनामी बदमाश ढेर; 2 सिपाही घायल

अलीगढ़ के देहात थाना क्षेत्रों में एक सप्ताह में 18 महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले दो कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इनमें एक बुलंदशहर, दूसरा हापुड़ का है। ये तमंचे के बल पर खेतों पर काम करने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Sun, 24 May 2026 11:07 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share
यूपी में फिर एनकाउंटर : 18 महिलाओं से लूटने वाले 2 इनामी बदमाश ढेर; 2 सिपाही घायल

UP Police Encounter : उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार ऐक्शन मोड में है। इसी क्रम में अलीगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्रों में एक सप्ताह में 18 महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले दो कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इनमें एक बुलंदशहर और दूसरा हापुड़ का है। ये लोग तमंचे के बल पर खेतों पर काम करने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। दोनों पर डीआईजी स्तर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस इनकी तलाश में थी। इसी बीच पहले रविवार सुबह बदमाश खैर क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग करके भागे। फिर दोपहर में अतरौली में एक और महिला से कुंडल लूटे। कुंडल खींचने के दौरान उसका कान फट गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। बाद में जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों की भी गोली लगने से मौत हो गई।

पहली घटना 17 मई को मडराक थाना क्षेत्र में हुई थी। चारा लेकर लौट रहीं गांव भकरौला की 10 महिलाओं से दिनदहाड़े अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। इसके बाद 21 मई को अतरौली, गोधा, छर्रा में महिलाओं से इसी तरह लूट हुई। लगातार घटनाओं से महिलाओं से दहशत का माहौल था। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में कई टीमें लगाई गई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम, 25 मई : UP में आसमान से और बरसेगी आग; बांदा-प्रयागराज में रेड अलर्ट

बुलंदशहर बॉर्डर पर लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच रविवार सुबह बदमाशों ने एक टीम पर फायर किया और फरार हो गए। इसके बाद नाकाबंदी की गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि अतरौली क्षेत्र में महिला के साथ फिर घटना हो गई है। इस पर तत्काल टीमें सक्रिय हुईं और बदमाशों को घेर लिया। उन्हें सरेंडर के लिए बोला गया तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के फिर से सीएम बनेंगे योगी, अखिलेश को नहीं करता सपोर्ट: तेज प्रताप यादव
ये भी पढ़ें:सड़क पर कैंटर ड्राइवर का दुस्साहस, हेड कांस्टेबल को 3 KM खिड़की पर लटकाकर ले गया
ये भी पढ़ें:यूपी: जिस तेंदुए को देखकर फैला था डर, वो जंगल में मरी पाई गई; मौत पर सस्पेंस

इसमें सरकारी गाड़ी पर गोली लगी। वहीं, क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही अंकित के हाथ व गौरव के पैर में गोली लगी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों को भी गोली लगी। इनके नाम हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी रजा मोहम्मद उर्फ रजुआ उर्फ बीन्ना पुत्र इम्तियाज और बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के बिरौड़ी ताजपुर निवासी मोमीन पुत्र जान मोहम्मद हैं। रजा वर्तमान में मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सेक्टर तीन माधवपुरम में रह रहा था। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।