kal ka mausam kaisa rahega uttar pradesh 25 may heatwave hot weather red alert banda prayagraj lucknow jhansi hot night कल का मौसम, 25 मई : यूपी में आसमान से और बरसेगी आग; बांदा-प्रयागराज में रेड अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कल का मौसम, 25 मई : यूपी में आसमान से और बरसेगी आग; बांदा-प्रयागराज में रेड अलर्ट

Kal Ka Mausam :  भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है और इसमें 5-6 दिन तक कोई राहत मिलती भी नहीं दिख रही है। फिर मौसम बदल सकता है। तब प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी बारिश की संभावना है जिससे तपन से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल तीखी धूप, बढ़ते तापमान और लू के चलते लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

Sun, 24 May 2026 10:24 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कल का मौसम, 25 मई : यूपी में आसमान से और बरसेगी आग; बांदा-प्रयागराज में रेड अलर्ट

Kal Ka Mausam 25 May 2026 : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है और इसमें 5-6 दिन तक कोई राहत मिलती भी नहीं दिख रही है। उसके बाद मौसम बदल सकता है। तब प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी बारिश की संभावना है जिससे तपन से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल तीखी धूप, बढ़ते तापमान और लू के चलते लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदासनगर, वाराणसी और आसपास के इलाकों में उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं जौनपुर, सोनभद्र, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्रों में उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर (लू) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़क पर कैंटर ड्राइवर का दुस्साहस, हेड कांस्टेबल को 3 KM खिड़की पर लटकाकर ले गया

वहीं आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रम खाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आस पास के क्षेत्र में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में तपेगी रात

मौसम विभाग के अनुसार बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, क्रफरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में उष्ण रात्रि होने की संभावना अधिक है।

कैसा रहेगा देश का मौसम

उत्तर भारत समेत देश भर के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। रविवार को मौसम विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक उत्तर भारत और मध्य भारत में हीटवेव चलने की संभावना है। हालांकि 29 मई से भीषण गर्मी से कई इलाकों में राहत मिल सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में कमी आने लगेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 मई को ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दिन पहले ऐसा मौसम रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: जिस तेंदुए को देखकर फैला था डर, वो जंगल में मरी पाई गई; मौत पर सस्पेंस
ये भी पढ़ें:बिजली के फील्ड कर्मचारियों को बायोमीट्रिक हाजिरी से राहत, बड़े अभियान की तैयारी
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस का साइबर अपराध पर बड़ा हमला, म्यूल खाता ठगी गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार

कानपुर में सड़क पर रहा कर्फ्यू जैसा सन्नाटा

हीट वेव का सितम जारी है। रविवार को भी तपिश भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। दिनभर ऐसा लगा जैसे आसमान से आग बरस रही हो। रविवार को दिन में कर्फ्यू सा सन्नाटा रहा। तापमान बढ़कर 43.4 डिग्री पहुंच गया। खास बात यह रही कि रात का तापमान सर्वाधिक 29 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन की उमस, घुटन भरी सबसे गर्म रात रही। हीट वेव का सिलसिला 16 मई को शुरू हुआ जो अब तक बना हुआ है। प्रदेश के दक्षिणी जिलों में तापमान उत्तर की तुलना में अधिक है। सुबह की शुरुआत ही तेज धूप से हो रही है। छह से सात बजे ही इतनी धूप और रोशनी हो जाती है कि लोग इससे बचने लग रहे हैं। मॉर्निंग वॉकरों का समय भी बदल गया है। वह 04:30 से 05 बजे के बीच ही पहुंच जाते हैं और जल्दी लौट आते हैं। सुबह आठ बजे ही तेज धूप और लू से शहरवासियों को सामना करना पड़ा। दोपहर को तो शहर के अनेक क्षेत्रों की सड़कें सुनसान हो गईं। इक्का-दुक्का वाहन या बेहद जरूरी काम से जा रहे लोग ही आते-जाते नजर आए।

बाजारों में रविवार के साथ गर्मी का सन्नाटा पसरा रहा। शाम को भी इक्का-दुक्का दुकानें ही खुलीं। लोग चेहरा और हाथ ढक कर निकले। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। 16 मई से अब तक तापमान 40 के नीचे नहीं गया है। दिन की गर्मी में तपिश के साथ लू ने काफी परेशान किया। लू की रफ्तार सुबह से ही 30 किमी प्रति घंटा रही। दोपहर तक यह 35 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। बेहद गर्म हवा के कारण लोगों को राह चलना मुश्किल हुआ। चेहरे व आंखें लाल हो गए। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि हीट वेव 29 तक जारी रहेगी। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में आंधी-पानी का असर संभव है। गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।