yogi ji fir se mukhyamantri banenge poora chance hai claims tej pratap yadav who visited vindhyachal uttar pradesh यूपी के फिर से सीएम बनेंगे योगी आदित्यनाथ, अखिलेश को नहीं करता सपोर्ट: तेज प्रताप यादव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के फिर से सीएम बनेंगे योगी आदित्यनाथ, अखिलेश को नहीं करता सपोर्ट: तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और तीसरी बार भाजपा सरकार की वापसी की भविष्यवाणी भी कर दी। उन्होंने कहा कि वे अखिलेश यादव का सपोर्ट नहीं करते हैं। इस बार पूरा चांस है कि योगी जी फिर से यूपी में सरकार बनाएंगे। उन्होंने दर्शन-पूजन से संबंधित कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

Sun, 24 May 2026 09:22 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के फिर से सीएम बनेंगे योगी आदित्यनाथ, अखिलेश को नहीं करता सपोर्ट: तेज प्रताप यादव

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने यूपी की राजनीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- ‘मैं अखिलेश यादव को सपोर्ट नहीं करता हूं। इस बार पूरा चांस है कि योगी जी फिर से दोबारा (तीसरी बार) यहां सरकार बनाने का काम करेंगे।’ बिहार की राजनीति के सबसे चर्चित चेहरों में से एक तेज प्रताप यादव पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपने अधिकारिक हैंडल से काशी में बाबा विश्वनाथ और मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन से संबंधित कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और तीसरी बार भाजपा सरकार की वापसी की भविष्यवाणी भी कर दी। बता दें कि अखिलेश यादव और लालू परिवार के बीच पुराने रिश्ते हैं। राजनीतिक साथी होने के साथ ही वे आपस में रिश्तेदार भी हैं। लालू की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव की शादी अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है। विंध्याचल में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘देखिए, मैं अखिलेश यादव को तो सपोर्ट नहीं करता हूं। जहां तक बात है कि आप लोगों ने बिहार का चुनाव देखा ही होगा, किस तरीके से हमारी पार्टी ने परफॉर्म किया। हार जीत तो लगी रहती है राजनीति में। या तो हार होती है या फिर जीत। तो इस बार पूरा चांस है कि योगी जी फिर से दोबारा (तीसरी बार) सरकार यहां (उत्तर प्रदेश) बनाने का काम करेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bodh Gaya में योग कर रहे तेज प्रताप यादव, डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग जारी

बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

विंध्यवासिनी देवी के अलावा तेज प्रताप यादव ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का भी दर्शन-पूजन किया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर इसकी तस्वीरें साझा करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा- ‘आज भगवान महादेव की पावन नगरी काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं, तेज प्रताप यादव, ने अपने माता-पिता के सुख और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की, अपने भाई-बहनों के लिए मंगलकामना की और पूरे समाज के लोगों के सुख-शांति के लिए बाबा से आशीर्वाद माँगा। साथ ही पूरे बिहार की जनता और देशवासियों के लिए भी यही प्रार्थना की कि सभी लोग प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाकर रखें तथा सबका जीवन कुशल और मंगलमय हो। हर-हर महादेव।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: बाबा मेरी राजनीति देख लीजिए.., अब धीरेंद्र शास्त्री की शरण में तेज प्रताप
ये भी पढ़ें:बिहार में नई सियासी हलचल, प्रशांत किशोर से मिल क्या बोले तेज प्रताप यादव
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी से नहीं चलने वाला, प्रियंका संभालें INDIA अलायंस की कमान: तेज प्रताप

विंध्यवासिनी मंदिर में माथा टेका

तेज प्रताप यादव ने विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन-पूजन की भी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर इन तस्वीरों के साथ लिखा- ‘पावन धरती मां विंध्यवासिनी मंदिर के दिव्य धाम में पहुँचकर मन भक्तिभाव से भर गया। माता के चरणों में आराधना, पूजा और अनुष्ठान कर मैंने अपने माता-पिता, भाई-बहनों, पूरे बिहारवासियों और देशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। माँ से यही विनती की कि सभी लोग प्रेम, भाईचारा और मेल-मिलाप के साथ एकजुट होकर रहें। माता रानी का आशीर्वाद सब पर बना रहे। ’

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।