up canter driver s audacity on the road carried head constable for 3 km by hanging him from the window यूपी : सड़क पर दिखा कैंटर के ड्राइवर का दुस्साहस, हेड कांस्टेबल को 3 KM खिड़की पर लटकाकर ले गया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी : सड़क पर दिखा कैंटर के ड्राइवर का दुस्साहस, हेड कांस्टेबल को 3 KM खिड़की पर लटकाकर ले गया

टीएसआई ने चालक को कैंटर साइड में लगाने को कहा तो चालक कैंटर लेकर भागने लगा। उसे रोकने के लिए हेड कांस्टेबल कैंटर की खिड़की पर लटक गया, लेकिन चालक ने कैंटर नहीं रोका। कैंटर की खिड़की पर लटके हेड कांस्टेबल को चालक पाली गांव तक ले गया। गनीमत रही कि हेड कांस्टेबल का खिड़की से हाथ नहीं छूटा।

Sun, 24 May 2026 07:16 PMAjay Singh संवाददाता, बागपत
share
यूपी : सड़क पर दिखा कैंटर के ड्राइवर का दुस्साहस, हेड कांस्टेबल को 3 KM खिड़की पर लटकाकर ले गया

UP News : उत्तर प्रदेश के बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर रविवार को वाहनों की चेकिंग करते समय कैंटर ड्राइवर ने कुछ ऐसा कर डाला कि हेड कांस्टेबल की जान पर बन आई और मौके पर हड़कंप मच गया। कैंटर को रोकने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पोर्टल पर कैंटर का नंबर डाला तो उसके 18 चालान कटे मिले। टीएसआई ने ड्राइवर को कैंटर साइड में लगाने को कहा तो चालक कैंटर लेकर भागने लगा।

हेड कांस्टेबल, उसे रोकने के लिए कैंटर की खिड़की पर लटक गया, लेकिन ड्राइवर ने कैंटर नहीं रोका। कैंटर की खिड़की पर लटके हेड कांस्टेबल को ड्राइवर पाली गांव तक ले गया। गनीमत रही कि हेडकांस्टेबल का खिड़की से हाथ नहीं छूटा, वरना बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस ने कैंटर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: जिस तेंदुए को देखकर फैला था डर, वो जंगल में मरी पाई गई; मौत पर सस्पेंस

रविवार सुबह ट्रैफिक पुलिस राष्ट्र वंदना चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बड़ौत की तरफ से एक खाली कैंटर यहां पहुंचा। टीएसआई और हेडकांस्टेबल ने कैंटर को रुकवा लिया। टीएसआई ने विभागीय पोर्टल पर कैंटर का नंबर डाला तो इसके 18 चालान कटे मिले। टीएसआई ने चालक को कैंटर साइड में लगाने को कहा तो वह कैंटर लेकर भागने लगा। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस का हेडकांस्टेबल दौड़ते हुए कैंटर की खिड़की पर लटक गया, लेकिन ड्राइवर ने कैंटर नहीं रोका। यातायात पुलिस कर्मियों ने वायरलैस से घटना की सूचना बागपत कोतवाली पुलिस को दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली के फील्ड कर्मचारियों को बायोमीट्रिक हाजिरी से राहत, बड़े अभियान की तैयारी
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस का साइबर अपराध पर बड़ा हमला, म्यूल खाता ठगी गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव से पहले प्रधानों को OP राजभर का संकेत, अब्बास अंसारी से पल्ला झाड़ा

सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली के साथ मवीकलां चौकी से पुलिस कर्मी कैंटर की तलाश में दौड़े। पाली गांव पहुंचने पर पेट्रोल पंप पर ड्राइवर ने कैंटर को रोक दिया, तभी पुलिस भी यहां पहुंच गई। पुलिस ने कैंटर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। गनीमत रही कि हेडकांस्टेबल का हाथ कैंटर की खिड़की से नहीं छूटा, वरना बड़ा हादसा हो जाता। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि कैंटर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। शांतिभंग की धारा में उसका चालान कर दिया गया है। कैंटर को सीज कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।