up panchayat elections om prakash rajbhar signals to pradhans distances himself from mla abbas ansari यूपी पंचायत चुनाव से पहले प्रधानों को ओपी राजभर का संकेत, अब्बास अंसारी से पल्ला झाड़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव से पहले प्रधानों को ओपी राजभर का संकेत, अब्बास अंसारी से पल्ला झाड़ा

ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव से पहले यूपी के प्रधानों को एक महत्वपूर्ण संकेत दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सपा के पीडीए फॉर्मूले पर भी निशाना साधा है। कहा कि पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथार्टी है। अखिलेश यादव जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें पीडीए की याद नहीं आई।

Sat, 23 May 2026 04:27 PMAjay Singh संवाददाता, गाजीपुर
share
यूपी पंचायत चुनाव से पहले प्रधानों को ओपी राजभर का संकेत, अब्बास अंसारी से पल्ला झाड़ा

UP Politics : उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राजभर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का संकेत दिया है। गाजीपुर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे राजभर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव न होने की दशा में विभाग के तरफ से मुख्यमंत्री के यहां प्रस्ताव प्रेषित किया गया है कि ग्राम प्रधान के नेतृत्व में प्रशासक नियुक्त किया जाए। मुख्यमंत्री एक दो दिन में तय करेंगे वही होगा। इस दौरान सुभासपा से जीते मुख्तार के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी के बारे में पूछने पर बोले कि वह सपा के विधायक हैं। वह हमारे पार्टी के सिंबल पर जीते हैं। अब्बास को फिर उनको अपनी पार्टी से चुनाव लड़ाएंगे के सवाल पर बोले कत्तई नहीं।

ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद कहा था कि उन्होंने अपना नेता उन्हें चुनाव लड़ने के लिए दिया था। उन्होंने सपा के पीडीए फॉर्मूले पर भी निशाना साधा। तंज कसते हुए कहा कि ‘पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथार्टी है।’ उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें पीडीए की याद नहीं आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में 10 लाख से अधिक वोटरों की जांच, आयोग ने भेजी लिस्ट

38 करोड़ से मार्ग का होगा चौड़ीकरण

पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने गाजीपुर में 38 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मरदह कासिमाबाद मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान चार करोड़ बारह लाख की लागत से निर्माणाधीन मरदह बाईपास मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। नोनरा गांव स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन दोनों सड़को की दशा ठीक न होने के कारण यहां के लोगो की लम्बे समय से परेशानी थी। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस जनहित के कार्य के लिए करोड़ो रूपये का बजट स्वीकृत कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सब ठीक रहा तो सर्दियों में चुनी जाएगी गांव की सरकार; योगी कैबिनेट ने बढ़ाई हलचल
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव आरक्षण आयोग समेत कई प्रस्ताव होंगे पास, योगी कैबिनेट बैठक आज
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट में पहली बार स्टेट नंबर होगा अलॉट, फर्जी मतदान पर लगाम

उन्होंने बताया कि आग लगने पर बचाव के लिए सिंगेरा गांव में अग्निशमन केंद्र का धन स्वीकृत हो गया है। कस्तूरबा गांधी इंटरमीडिएट तक शिक्षा के लिए विद्यालय भवन बनवाने के लिए प्रयासरत है। उसके लिए जमीन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा । कासिमाबाद के बगल में आईटीआई कालेज निर्माणाधीन है। कार्य पूर्ण होने पर वहां पर भी पठन- पाठन शुरू हो जायेगा। गाज़ीपुर के सातों विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक विकास जहूराबाद में हुआ है। जहूराबाद में गांवों को लिंक मार्ग से जोड़ने के लिए सर्वाधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र राजभर,धनजय ओझा,सरवन राजभर, सुरेश राजभर, जयलाल राजभर,चंद्रभान सिह, सलीक यादव,शिवकुमार यादव,संन्तोष यादव,छोटेलाल राजभर, ओमप्रकाश अकेला ,सन्तोष राजभर आदि रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।