up panchayat chunav for the first time state numbers will be allotted in the voter lists to curb fake voting यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में पहली बार स्टेट नंबर होगा अलॉट, फर्जी मतदान पर लगेगी लगाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में पहली बार स्टेट नंबर होगा अलॉट, फर्जी मतदान पर लगेगी लगाम

पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग से सभी ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट में दर्ज वोटरों के लिए स्टेट वोटर नंबर जारी किया गया है, जो नौ अंक का होगा और एक मतदाता के लिए एक ही नंबर होगा। इस नंबर के होने से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे नाम पर वोट नहीं डाल सकेगा।

Sun, 3 May 2026 06:17 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में पहली बार स्टेट नंबर होगा अलॉट, फर्जी मतदान पर लगेगी लगाम

UP Panchayat Chunav : उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग पर के निर्देश पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। आयोग के निर्देश पर पहली बार ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के सभी मतदाताओं का स्टेट वोटर नंबर एलाट होगा। एक मतदाता के लिए एक ही नंबर होगा जिससे किसी दूसरे व्यक्ति नाम पर कोई भी व्यक्ति वोट नहीं डाल सकेगा।

देवरिया में कुल 1121 ग्राम पंचायतें हैं। पुनरीक्षण अभियान के तहत 23 दिसंबर को ग्राम पंचायतों की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ था। जिसमें जनपद के सोलह विकास खंडों में पुरुष व महिला वोटरों की कुल संख्या 23,83, 510 है। अभी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित नहीं हुई है। पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग से सभी ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के लिए स्टेट वोटर नंबर जारी किया गया है, जो नौ अंक का होगा और एक मतदाता के लिए एक ही नंबर होगा। इस नंबर के होने से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे नाम पर वोट नहीं डाल सकेगा। यदि दूसरे का वोट डालने का प्रयास किया तो स्टेट वोटर नंबर से तुरंत पकड़ जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार ने शिक्षा मित्रों को लेकर शुरू की बड़ी तैयारी, 5 मई का दिन बेहद खास

विभाग की माने तो अब तक जो भी ग्राम पंचायतों के मतदाताओं की अनंतिम सूची प्रकाशित हुई है उसमें सभी मतदाताओं को एसवीएन नंबर एलाट हो गया है। वहीं सिर्फ जो अब तक नए मतदाता बने हैं उनका एसवीएन नंबर अभी एलाट नहीं हुआ है। जल्द ही नए मतदाताओं का भी एसवीएन नंबर जारी कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, 65 हजार से अधिक को मिला सीधा रोजगार
ये भी पढ़ें:तत्काल करें ये काम, सीएम योगी ने यूपी के सभी जिलों के डीएम को दिया ये आदेश
ये भी पढ़ें:बेड पर युवती, फंदे से लटकती मिली युवक की लाश; 3 दिन पहले दर्ज हुई थी ये FIR

क्या बोले अधिकारी

पंचायत और नगर निकाय के सहायक निर्वाचन अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहली बार ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में सभी मतदाताओं का स्टेट वोटर नंबर एलाट किया गया है। अभी मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित नहीं हुई है। अंतिम सूची प्रकाशन से पूर्व सभी मतदाताओं का एसवीएन नंबर एलाट हो जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।